फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra mumbai police arrested Afghan national and bangladeshi citizens living illegally in India

Maharashtra: भारत में अवैध तरीके से रह रहा अफगान नागरिक गिरफ्तार, मुंबई में तीन बांग्लादेशी पकड़े गए

Sat, 24 Feb 2024 10:54 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 24 Feb 2024 10:54 AM IST
सार

अफगान नागरिक की पहचान जहीर अली खान के तौर पर की गई है। पुलिस ने उसके पास से अफगान पासपोर्ट, पैनकार्ड और टीकाकरण प्रमाणपत्र जब्त कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद अफगान नागरिक को अदालत के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन
Maharashtra mumbai police arrested Afghan national and bangladeshi citizens living illegally in India
मुंबई पुलिस ने भारत में अवैध तरीके से रहने वाले तीन बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-5 ने वडाला इलाके में अवैध तरीके से रह रहे 38 वर्षीय अफगान नागरिक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह अफगान का नागरिक है और 2007 से ही मुंबई में रह रहा है। 
विज्ञापन


अफगान नागरिक की पहचान जहीर अली खान के तौर पर की गई है। पुलिस ने उसके पास से अफगान पासपोर्ट, पैनकार्ड और टीकाकरण प्रमाणपत्र जब्त कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद अफगान नागरिक को अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने 26 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


भारत में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक भी गिरफ्तार
मुंबई में पार्कसाइट पुलिस ने भारत में अवैध तरीके से रह रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उनमें से एक पिछले 25 वर्षों से मुंबई में वैध तरीके से रह रहा है। तीनों बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान 58 वर्षीय यूसुफ सोफान, 52 वर्षीय मोमिनुल्लाक शेख और 69 वर्षीय उमेदुल्लाक नुरुलहक के तौर पर की गई है। पुलिस को संदेह है कि यहां बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक अवैध तरीके से रह रहे हैं। पार्कसाइट पुलिस ने बताया कि इस मामले में उनकी जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed