Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra mumbai Metropolitan Region CNG becomes costlier starting today per kg price

महाराष्ट्र: मुंबई में आज से सीएनजी महंगी, 11 महीने में 11 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम; जानिए अब कितनी होगी कीमत

Sun, 15 Nov 2026 09:05 AM IST
नितिन गौतम पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 15 Nov 2026 09:05 AM IST
सार

मुंबई महानगर क्षेत्र में आज से सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं। कंपनी ने कहा है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और महंगी आयातित सीएनजी के चलते कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं। 

विज्ञापन
maharashtra mumbai Metropolitan Region CNG becomes costlier starting today per kg price
सीएनजी के दाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) और आसपास के इलाकों में आज से सीएनजी की कीमत 1.50 रुपये प्रति किलो बढ़ गई है। महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया। इस साल जनवरी के बाद से यह आठवीं बार है, जब सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। ताजा बढ़ोतरी के बाद सीएनजी की कीमत 91.50 रुपये प्रति किलो हो जाएगी, जबकि साल की शुरुआत में यह 80.50 रुपये प्रति किलो थी। यानी 11 महीने से भी कम समय में सीएनजी 11 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है।
विज्ञापन


बढ़ती कीमतों को लेकर उपभोक्ताओं ने क्या कहा?
लगातार हो रही इस बढ़ोतरी से ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालकों के साथ-साथ सीएनजी से गाड़ी चलाने वाले निजी वाहन मालिकों का खर्च भी बढ़ गया है। सीएनजी की कीमतें बढ़ने पर एक उपभोक्ता ने कहा, 'महंगाई बढ़ने से सिर्फ नुकसान ही होता है। अभी इन सभी चीजों के दाम बढ़ने के बजाय कम होने चाहिए। ट्रैफिक की समस्या खत्म नहीं हो रही है और हर चीज महंगी होती जा रही है। गाड़ियां गैस से चलती हैं, ऐसे में गैस की कीमतें अगर कम न हों तो बढ़नी भी नहीं चाहिए। 
विज्ञापन


कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी पर क्या कहा
एमजीएल के मुताबिक, गैस की खरीद लागत बढ़ने और आयातित गैस पर निर्भरता बढ़ने के कारण कीमतों में यह इजाफा किया गया है। एमजीएल ने एक बयान में कहा, 'पश्चिम एशिया में जारी संकट, घरेलू गैस की सप्लाई में कमी और महंगी आयातित रीगैसिफाइड लिक्विफाइड नेचुरल गैस (आरएलएनजी) पर बढ़ती निर्भरता के कारण कंपनी की गैस खरीदने की लागत काफी बढ़ गई है। खासतौर पर सीएनजी सेगमेंट में इसकी मांग अधिक है और गैस की कुल खरीद में आयातित गैस की हिस्सेदारी भी बढ़ी है।' कंपनी ने कहा कि गैस की खरीद लागत में लगातार हो रही बढ़ोतरी का कुछ बोझ कम करने और सीएनजी की सप्लाई जारी रखने के लिए कीमतों में यह इजाफा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल आठ बार बढ़े सीएनजी के दाम
इस साल एमजीएल ने आठ बार सीएनजी के दाम बढ़ाए हैं। जनवरी में 80.50 रुपये प्रति किलो से शुरू हुई कीमत अब 15 नवंबर से 91.50 रुपये प्रति किलो हो गई है। इस तरह करीब 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
  • इस साल कीमतों में हुए बदलाव का ब्योरा-
  • फरवरी में 50 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी।
  • अप्रैल में 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी।
  • मई में दो बार 2-2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी।
  • सितंबर में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी।
  • अक्तूबर में दो बार 1-1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी।
  • 15 नवंबर से 1.50 रुपये प्रति किलो की ताजा बढ़ोतरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed