फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra mumbai man found dead on road cops enter his house found shocking situation

Maharashtra: सड़क पर मृत मिला व्यक्ति, सूचना देने घर पहुंची पुलिस तो वहां का नजारा देख हैरान रह गई

Sun, 04 Aug 2024 02:44 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 04 Aug 2024 02:44 PM IST
सार

 स्थानीय लोगों ने मृत अवस्था में पड़े देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। साथ ही स्थानीय लोग किशोर को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
maharashtra mumbai man found dead on road cops enter his house found shocking situation
मुंबई में हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक व्यक्ति अपने अपार्टमेंट के सामने सड़क पर मृत पाया गया। जब पुलिस ने उसकी पत्नी को कॉल किया तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर जब पुलिस मृतक के घर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गई। दरअसल फ्लैट में मृतक की पत्नी भी मृत पड़ी थी और उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
शुक्रवार की सुबह 58 वर्षीय किशोर पेडनेकर का शव जवाहर नगर में टोपीवाला हवेली के सामने सड़क पर मिला। किशोर, जिम उपकरण विक्रेता के रूप में काम करते थे। कथित तौर पर किशोर पेडनेकर ने आत्महत्या की। स्थानीय लोगों ने मृत अवस्था में पड़े देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। साथ ही स्थानीय लोग किशोर को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर की पत्नी राजश्री को उसकी मौत की सूचना देने के लिए फोन किया, तो बार-बार कॉल करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस किशोर के फ्लैट पर पहुंची, लेकिन फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने शव के गले में लॉकेट की तरह दो चाबियां लटकते देखीं तो उन चाबियों से ताला खोला गया। पुलिस को फ्लैट में और भी परेशान करने वाला दृश्य दिखाई दिया। 
विज्ञापन


दरअसल किशोर की 57 वर्षीय पत्नी राजश्री का शव बरामद किया। राजश्री की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस का मानना है कि किशोर ने पहले अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या की और फिर खुद भी फ्लैट से कूदकर जान दे दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि किशोर पेडनेकर अवसाद में थे और पुलिस ने फ्लैट से अवसाद और मधुमेह की दवाईयां भी बरामद की हैं। दंपति का एक बेटा है, जो दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। किशोर ने शायद योजना बनाकर पत्नी की हत्या की क्योंकि उन्होंने पहले ही अपने बेटे के लिए दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट का टिकट बुक कर लिया था और अपने बैंक खातों की जानकारी भी व्हाट्सएप के माध्यम से अपने रिश्तेदार को भेजी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed