फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Mumbai Ganesh Chaturthi Ganesh mandals pandal themes shopping gathering crowd

Maharashtra: चंद्रयान-3 से लेकर राम मंदिर तक, गणेश चतुर्थी के लिए मंडलों ने तैयार कर ली पंडालों की थीम

Mon, 18 Sep 2023 05:28 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 18 Sep 2023 05:28 PM IST
सार

सजावट के सामान, फूल, पूजा सामग्री  और अन्य त्योहारी सामग्री खरीदने के लिए शहर के लोकप्रिय शॉपिंग स्थल दादर, क्रॉफर्ड मार्केट और लोहार चॉल में भीड़ उमड़ चुकी है। गणेश चतुर्थी के लिए इस बार फिर गणपति मंडल अलग-अलग आकर्षित थीम लेकर आए हैं।

विज्ञापन
Maharashtra Mumbai Ganesh Chaturthi Ganesh mandals pandal themes shopping gathering crowd
Ganesh chaturthi - फोटो : ANI

विस्तार

गणेश चतुर्थी के लिए पूरे महाराष्ट्र में जोरो-शोरों से तैयारी शुरू हो चुकी है। चंद्रयाण के प्रक्षेपण से लेकर आयोध्या में राम मंदिर तक, मुंबई के गणेश मंडलों ने 19 सितंबर से शुरू होने वाले गणेश चतुर्थी के लिए अपने पंडालों की थीम तैयार कर ली है। 
विज्ञापन


गणेश चतुर्थी का आगाज कल यानी की 19 सितंबर को होगा, जो कि अगले दस दिनों तक चलेगा। दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव को मनाने के लिए पूरा शहर तैयार है। इसका समापन 28 सितंबर को होगा।
विज्ञापन


सजावट के सामान, फूल, पूजा सामग्री  और अन्य त्योहारी सामग्री खरीदने के लिए शहर के लोकप्रिय शॉपिंग स्थल दादर, क्रॉफर्ड मार्केट और लोहार चॉल में भीड़ उमड़ चुकी है। गणेश चतुर्थी के लिए इस बार फिर गणपति मंडल अलग-अलग आकर्षित थीम लेकर आए हैं। लोगों को इस बार चंद्रयान-3 के लॉन्च से लेकर आयोध्या में बन रहे राम मंदिर और मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक का थीम पंडालों में देखने को मिलेगा। कई बड़े मंडलों ने भगवान गणेश की मूर्ति भी अपने पंडालों में लाकर रख ली है। वहीं मंगलवार को लोगों के घरों में ढोल बाजे और नगारों के साथ बप्पा का स्वागत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य मुंबई के लागबाग में लालबागचा राजा की झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में भक्तों के यहां आने की उम्मीद है। इसके अलावा मातुंगा में स्थित जीएसबी सेवा मंडल के गणपति को भी देखने के लिए बड़ी संख्या में हर साल भीड़ एकत्रित होती है। वहीं प्रसिद्ध गणेश मंडलों में चिंचपोकली, गणेश गली और तेजुकया का नाम भी शामिल है। वहीं शहर के सबसे लंबे करीब 45 फीट की गणेश मूर्ति को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed