फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra mumbai fire broke out at shop in chembur five people died

Mumbai: मुंबई में बड़ा हादसा, आग लगने से परिवार के सात लोगों की मौत, मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल

Sun, 06 Oct 2024 03:53 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 06 Oct 2024 03:53 PM IST
सार

घटना चेंबूर पूर्व के एएन गायकवाड़ मार्ग पर सुबह 5 बजे के करीब घटी। बीएमसी ने बताया कि आग ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद दुकान में लगी थी और ऊपर मकान में परिवार रहता था।

विज्ञापन
maharashtra mumbai fire broke out at shop in chembur five people died
चेंबूर इलाके में हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई के चेंबूर इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल चेंबूर में स्थित एक दुकान में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई है। घटना सुबह पांच बजे की है। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना चेंबूर की सिद्धार्थ कॉलोनी की है। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान पारिस गुप्ता (7 वर्षीय), नरेंद्र गुप्ता (10 वर्षीय), मंजू प्रेम गुप्ता (30 वर्षीय), प्रेम गुप्ता (30 वर्षीय) अनिता गुप्ता (30 वर्षीय) विधि चेदीराम गुप्ता (15 वर्षीय) और गीता देवी धर्मदेव गुप्ता (60 वर्षीय) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन

 

दुकान की आग की चपेट में आया मकान
घटना चेंबूर पूर्व के एएन गायकवाड़ मार्ग पर सुबह 5 बजे के करीब घटी। बीएमसी ने बताया कि आग ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद दुकान में लगी थी और ऊपर मकान में परिवार रहता था। दुकान की आग ऊपर मकान तक पहुंच गई, जिसकी चपेट में पूरा परिवार आ गया। एक अधिकारी ने बताया कि इमारत के भूतल का इस्तेमाल दुकान के रूप में और ऊपरी मंजिल का इस्तेमाल आवास के रूप में किया जाता था। उन्होंने बताया कि आग भूतल पर स्थित दुकान में बिजली के तारों और अन्य उपकरणों में लगी और बाद में इसने ऊपरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 9.15 बजे तक आग को बुझाया जा सका
अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग को जैसे ही आग की सूचना मिली तो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और सुबह सवा नौ बजे तक आग को बुझा लिया गया। इस घटना में परिवार के सदस्य झुलस गए। जिन्हें राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। जोन 6 के डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत ने बताया कि 'हमें सुबह करीब छह बजे आग लगने की सूचना मिली थी। ग्राउंड फ्लोर पर दुकान थी और ऊपर के दो फ्लोर पर परिवार रहता था। हादसे में सात लोगों की मौत हुई है और दुकान में सो रहे दो लोग बच गए। हमारी टीम और फायर ब्रिगेड की टीम घटना की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग कैसे लगी।'


पांच लाख रुपये के मुआवजे का एलान
सरकार ने चेंबूर अग्निकांड में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है। यह मुआवजा मुख्यमंत्री राहत फंड में से दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के भी आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed