फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Mumbai Corona virus Cases, recoveries and deaths updates in Hindi

महाराष्ट्र में कोरोना: एक दिन में मिले 61695 नए मामले, 349 मरीजों ने तोड़ा दम

Thu, 15 Apr 2021 10:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 15 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Mumbai Corona virus Cases, recoveries and deaths updates in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 61,695 नए मामले सामने आए। अब यहां कोरोना मामलों की कुल संख्या बढ़कर 36 लाख 39 हजार 855 पर पहुंच गई है। जबकि, इस महामारी से 349 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 59,153 हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


कोविड-19 के एक दिन में सामने आए नए मामलों का अब तक का यह दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 11 अप्रैल को 63,294 मामले दर्ज किए गए थे। विभाग ने बताया कि एक दिन में 53,335 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। अब तक राज्य में 29 लाख 59 हजार 056 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब छह लाख 20 हजार 60 है। विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में दो लाख 34 हजार 452 और नमूनों की जांच की गई। विभाग के अनुसार राज्य में अब तक दो करोड़ 30 लाख 36 हजार 652 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई में कोविड-19 के 8217 नए मामले, 49 की मौत

राज्य की राजधानी मुंबई में गुरुवार को कोरोना वायरस के 8217 नए मामले आए और 49 मौतें हुईं, जिससे महानगर में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर पांच लाख 53 हजार 159 हो गए और मृतकों की संख्या 12,189 हो गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की ओर से गुरुवार शाम जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

देश की वित्तीय राजधानी में चार अप्रैल को 11,163 मामले आए थे, जो कि महामारी शुरू होने के बाद की सबसे बड़ी दैनिक वृद्धि है। बीएमसी के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 45,486 नमूनों की जांच की गई, जिससे महानगर में अब तक हुई कुल जांच की संख्या बढ़कर 48 लाख एक हजार 219 पर पहुंच गई है।

मुंबई में 10,097 और रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के साथ अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर अब चार लाख 54 हजार 311 हो गई है। शहर में मरीजों के ठीक होने की दर 82 फीसदी है। बीएमसी ने कहा कि मुंबई में 95 निरुद्ध क्षेत्र हैं, जहां वायरस को रोकने के लिए 1100 इमारतों को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed