फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Mumbai cop dances his way into people hearts on social media

अद्भुत: ड्यूटी के बाद डांस करता है मुंबई पुलिस का यह जवान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Thu, 05 Aug 2021 06:25 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कुमार संभव Updated Thu, 05 Aug 2021 06:25 PM IST
सार

मुंबई पुलिस में तैनात अमोल यशवंत कांबले नयगांव पुलिस हेडक्वॉर्टर में पोस्टेड हैं। वह अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद डांस करते हैं और छुट्टी के दिन भी अपना शौक पूरा करते हैं।

विज्ञापन
Maharashtra Mumbai cop dances his way into people hearts on social media
अमोल यशवंत कांबले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई पुलिस काम के प्रति अपनी ईमानदारी को लेकर काफी लोकप्रिय है, लेकिन इस बार यहां तैनात एक पुलिसकर्मी अपने डांस वीडियो के लिए वाहवाही लूट रहा है। दरअसल, मुंबई पुलिस के 38 वर्षीय पुलिस नायक का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है और खबर लिखे जाने तक इसे हजारों लाइक मिल चुके हैं।  

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस में तैनात अमोल यशवंत कांबले नयगांव पुलिस हेडक्वॉर्टर में पोस्टेड हैं। वह अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद डांस करते हैं और छुट्टी के दिन भी अपना शौक पूरा करते हैं। वह इन वीडियो को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करते हैं, जिनमें से एक वीडियो इस वक्त वायरल हो चुका है। बता दें कि अमोल ने फिल्म अप्पू राजा के गाने 'आया है राजा' पर जोरदार डांस किया था, जिसका वीडियो अब धूम मचा रहा है। 
विज्ञापन


लोगों को करते हैं जागरूक
कांबले ने बताया कि उनका डांस एक थीम पर आधारित था, जिसमें एक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी दोपहिया वाहन चालकों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक करता है। साथ ही, अपने डांस मूव से उन्हें समझाता है। मुंबई के माहिम इलाके में रहने वाले कांबले 2004 में पुलिस फोर्स में शामिल हुए थे। डांस उनका पैशन है और वह बचपन से परफॉर्म कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई डांस शो कर चुके हैं अमोल
उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई कोरियोग्राफर हैं। मैं पुलिस फोर्स में शामिल होने से पहले उनके साथ कई डांस शो भी कर चुका हूं। पुलिसकर्मी होने के नाते मेरी जिम्मेदारी कानून व्यवस्था बरकरार रखना और लोगों की सुरक्षा करना सबसे पहले है। हालांकि, जब मेरी छुट्टी होती है तो मैं अपने और बहन के बच्चों के साथ जमकर मस्ती करता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed