{"_id":"66603b2b96c1be22be0c0cd3","slug":"maharashtra-multi-level-marketing-scam-ed-attached-movable-and-immovable-assets-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: निवेश घोटाले के मास्टरमाइंड समीर जोशी के ठिकानों पर ED का छापा, 38.33 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: निवेश घोटाले के मास्टरमाइंड समीर जोशी के ठिकानों पर ED का छापा, 38.33 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
Wed, 05 Jun 2024 03:47 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:47 PM IST
सार
Maharashtra: प्रवर्तन निदेशालय ने समीर जोशी से जुड़ी श्रीसूर्या मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी की महाराष्ट्र और गोवा स्थित संपत्तियों को जब्त किया है। इनकी कीमत 38.33 करोड़ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय।
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करोड़ों के निवेश घोटाले के आरोपी समीर जोशी की कंपनी के महाराष्ट्र और गोवा स्थित ठिकानों पर छापा मारा है। समीर जोशी की कंपनी का नाम श्रीसूर्या मल्टी लेवल मार्केटिंग है। बता दें, समीर जोशी पर पांच हजार से अधिक निवेशकों से करोड़ों रुपये ठगने का आरोप है।
विज्ञापन
38.22 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
ईडी ने श्रीसूर्या मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी की महाराष्ट्र और गोवा स्थित संपत्तियों को जब्त किया है। नागपुर, अकोला, मडगांव और अमरावती से कंपनी की चल और अचल संपत्तियों को जब्त किया है। इनकी कुल कीमत 38.33 करोड़ रुपये आंकी गई है। ईडी ने यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए, 2022) के तहत की है।
विज्ञापन
समीर जोशी पर क्या है आरोप?
ईडी ने बताया कि इन चल और अचल संपत्तियों पर समीर जोशी, उनकी कंपनियों और उनके सहयोगियों ने कब्जा किया हुआ था। बता दें कि समीर जोशी पर निवेशकों से 200 करोड़ से अधिक रुपये ठगने का आरोप है। बताया गया है कि समीर जोशी ने पांच हजार से अधिक निवेशकों को पैसा दोगुना करने का लालच देकर 200 करोड़ से ज्यादा रुपये ठगे।
विज्ञापन