फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Navneet Rana Bail: MLA Ravi Rana and MP Navneet Kaur Rana Gets Bail News in Hindi

Navneet Rana Bail: जेल से जल्द रिहा होंगी नवनीत राणा, इन तीन शर्तों पर विशेष अदालत ने दी है जमानत

Wed, 04 May 2022 06:11 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 04 May 2022 06:11 PM IST
सार

Hanuman Chalisa Row: सत्र न्यायालय ने राणा दंपती को सशर्त जमानत दी है। कोर्ट ने कहा है कि वे इस तरह का अपराध दोबारा नहीं करेंगे। वहीं इस मुद्दे पर मीडिया से भी बात नहीं की जाएगी। इसके अलावा गवाह व सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
Navneet Rana Bail: MLA Ravi Rana and MP Navneet Kaur Rana Gets Bail News in Hindi
राणा दंपती को जमानत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरावती सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को बुधवार को जमानत मिल गई है। सत्र न्यायालय ने उन्हें सशर्त जमानत दी है। इसके बाद नवनीत राणा को जेल से जल्द रिहा कर दिया जाएगा। आज सुबह ही नवनीत राणा की जेल में तबीयत भी बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन


विज्ञापन


कोर्ट ने राणा दंपती को सशर्त जमानत दी है। कोर्ट ने कहा है कि राणा दंपती इस तरह का अपराध दोबारा नहीं करेंगे। इसके अलावा वे गवाह या सबूतों से भी छेड़छाड़ नहीं करेंगे। कोर्ट ने कहा है कि राणा दंपती इस मुद्दे पर न ही प्रेसवार्ता करेंगे और न ही मीडिया या सोशल मीडिया पर कोई बयान देंगे। अगर किसी भी शर्त का उल्लंघन होता पाया गया तो उनकी जमानत को रद्द कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस को देना होगा 24 घंटे पहले नोटिस
इसके अलावा विशेष अदालत ने मुंबई पुलिस के लिए भी आदेश जारी किया है। कोर्ट ने कहा है कि पुलिस को राणा दंपती को पूछताछ के लिए बुलाने के लिए 24 घंटे पहले नोटिस देना होगा। इसके अलावा राणा दंपती को जांच में सहयोग के निर्देश दिए गए हैं। 






23 अप्रैल को हुई थी गिरफ्तारी
बता दें नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को 23 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों की गिरफ्तारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने के विवाद में हुई थी। इससे पहले हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। 

अवैध निर्माण की शिकायत पर राणा के अपार्टमेंट पहुंची बीएमसी
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की एक टीम बुधवार को निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति एवं विधायक रवि राणा के खार उपनगर स्थित अपार्टमेंट का निरीक्षण करने पहुंची, लेकिन वह बंद मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राणा दंपत्ति को पिछले महीने यहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा के बाद 23 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि उन्हें आज जमानत मिल गई। अधिकारी ने कहा कि लवी भवन की आठवीं मंजिल पर अवैध निर्माण की शिकायत थी, जहां राणा परिवार का एक अपार्टमेंट है। उन्होंने बताया कि सात से आठ अधिकारियों की एक टीम ने दोपहर करीब साढ़े बारह बजे इमारत का दौरा किया, लेकिन राणा का अपार्टमेंट बंद था, इसलिए टीम निरीक्षण किए बिना लौट आई। उन्होंने कहा कि टीम बृहस्पतिवार या शुक्रवार को फिर घर का दौरा करेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed