फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Mother name was also included in the list of department allocation, Fadnavis had shown this path

Maharashtra: शपथ ग्रहण समारोह के बाद विभाग बंटवारे की लिस्ट में भी मां का नाम, CM फडणवीस ने दिखाई थी यह राह

Sat, 21 Dec 2024 10:59 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 21 Dec 2024 10:59 PM IST
सार

Mahayuti: महाराष्ट्र की नई सरकार के मुखिया देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दौरान एक नई परंपरा शुरू की थी। जिसमें उन्होंने शपथ ग्रहण के दौरान अपने नाम के साथ अपने मां और पिता का नाम जोड़ा, जिसे उस वक्त दोनों डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने भी अनुसरण किया। इसके बाद राज्य सरकार के कैबिनेट विस्तार में भी सभी मंत्रियों ने इसका पालन किया था।

विज्ञापन
Maharashtra: Mother name was also included in the list of department allocation, Fadnavis had shown this path
देवेंद्र फडणवीस ने शपथ ग्रहण में सबसे पहले लिया था मां का नाम - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में इन दिनों राज्य सरकार की तरफ से मातृशक्ति को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसकी शुरुआत राज्य के नए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तरफ से अपने शपथ ग्रहण समारोह में की गई थी। जहां उन्होंने मराठी भाषा में शपथ लेते हुए अपने नाम के साथ पहले अपनी मां का नाम फिर अपने पिता का नाम लिया था। इसे उसी वक्त उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी ऐसा ही किया। ये पहला मौका था जब किसी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मुखिया और उप मुखिया की तरफ से मां का नाम लिया गया था।
विज्ञापन


पहले सीएम फडणवीस, फिर सभी ने किया अनुसरण
बता दें कि महाराष्ट्र समेत दक्षिण के राज्यों में आमतौर पर अपने नाम के साथ पिता का नाम जोड़ने की बहुत पहले से ही परंपरा रही है, लेकिन पहली बार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तरफ से शुरू की गई ये परंपरा आगे भी देखने को मिली। राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के 12 दिन बाद जहां तीन नेताओं ने इसकी शुरुआत की, वहीं चुनावी नतीजे जारी होने के 21 दिन बाद हुए कैबिनेट विस्तार के दौरान भी यही हुआ। तब 39 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण के दौरान अपने नाम के साथ पहले मां और फिर पिता के नाम लिया।
विज्ञापन


इसके बाद आज शनिवार 21 दिसंबर को राज्य सरकार की तरफ से मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया गया है। इसमें भी वहीं देखने को मिला है, राजभवन से जारी मंत्रियों में विभाग के बंटवारे वाली सूची में सभी मंत्री (मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों) के नाम के साथ उनके मां और पिता का नाम लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें सूची




महाराष्ट्र में 42 कैबिनेट की मंत्रियों की संख्या
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों के साथ राज्य सरकार के कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 42 हो गई है। इसमें भाजपा के 19, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 11 और अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के 9 मंत्री बने हैं। राज्य सरकार में कुल चार महिलाएं भी मंत्री बनाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed