फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Monsoon Session: BJP workers protest against suspension of 12 MLAs for misbehaving with presiding officer

महाराष्ट्र: भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर शुरू किया अपना अलग मानसून सत्र, निलंबन का कर रहे विरोध

Tue, 06 Jul 2021 01:06 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 06 Jul 2021 01:06 PM IST
सार

महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों ने मंगलवारको अपने 12 विधायकों के निलंबन और ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों के विरोध प्रदर्शन में पूर्व सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस भी नजर आए।

विज्ञापन
Maharashtra Monsoon Session: BJP workers protest against suspension of 12 MLAs for misbehaving with presiding officer
विधानसभा के बाहर विरोध करते भाजपा विधायक - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा में सोमवार को स्पीकर ने भाजपा के 12 विधायकों को गाली-गलौच और बदसलूकी करने पर एक साल के लिए निलंबित कर दिया था। इसके विरोध में आज यानी मंगलवार को भाजपा के विधायकों ने सदन के बाहर अपना समानांतर विधानसभा सत्र शुरू किया है। भाजपा विधायक हाथ में पोस्टर लिए सदन के बाहर बैठे नजर आए। महाराष्ट्र विधान परिषद में एलओपी प्रवीण दरेकर ने घोषणा की कि कालिदास कोलंबकर उनके इस सत्र में अध्यक्ष होंगे। बता दें कि सदन में महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने फोन टैपिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ जांच कराने का आदेश देने की जानकारी दी। दरअसल, कांग्रेस विधायक और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने आरोप लगाया था कि पूर्ववर्ती भाजपा नीत राज्य सरकार में उनका फोन टैप किया गया था।

विज्ञापन


महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों ने मंगलवार को अपने 12 विधायकों के निलंबन और ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों के विरोध प्रदर्शन में पूर्व सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस भी नजर आए।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



इन विधायकों को किया निलंबित
महाराष्ट्र विधानसभा में कल स्पीकर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 12 विधायकों को एक साल के लिए निलंबित कर दिया। सभी विधायकों पर सदन में हंगामा करने का आरोप लगाया गया है। भाजपा के जिन 12 विधायकों को सदन से निलंबित किया गया है, उनमें संजय कुटे, आशीष शेलार, अतुल भातखलकर, पराग अलवानी, विजय कुमार रावल,  अभिमन्यु पवार, गिरीश महाजन, हरीश पिंपले, राम सातपुते, योगेश सागर, नारायण कुचे, कीर्ति कुमार बंगड़िया का नाम शामिल है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने जोर देकर कहा कि ये झूठे आरोप हैं।

राउत ने निलंबित के फैसले की हिमायत की
शिवसेना के सांसद संजय राउत ने विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में पीठासीन अधिकारी भास्कर जाधव के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा से एक वर्ष के लिए भाजपा के 12 विधायकों को निलंबित करने के फैसले को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाशत नहीं की जा सकती।  उन्होंने कहा कि अध्यक्ष का ‘माइक’ तोड़ना और पीठासीन अधिकारी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना महाराष्ट्र की संस्कृति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed