फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: MNS workers vandalised office of co-director of Agriculture department in Latur

महाराष्ट्र: मनसे कार्यकर्ता की गुंडागर्दी, कृषि विभाग कार्यालय में की तोड़फोड़

Thu, 16 Jul 2020 08:34 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातूर Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 16 Jul 2020 08:34 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra: MNS workers vandalised office of co-director of Agriculture department in Latur
मनसे कार्यकर्ताओं ने की कृषि विभाग कार्यालय में तोड़फोड़ - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के लातूर में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस ) के कार्यकर्ताओं ने कृषि विभाग के सह-निदेशक के कार्यालय में तोड़-फोड़ की। मनसे कार्यकर्ता कार्यालय में एक आवेदन देने गए थे, जिसमें उनका कहना था कि विभाग द्वारा किसानों को दिए गए कुछ बीज अंकुरित नहीं हुए। इनका कहना था कि यह बीज खराब गुणवत्ता वाले हैं। बताया गया है कि यह घटना बुधवार को हुई। 

विज्ञापन

 

सहायक निरीक्षक संजय पवार ने कहा है कि कुछ बीज अंकुरित नहीं हुए। इसलिए कुछ मनसे कार्यकर्ता कृषि विभाग के कार्यालय में एक अनुरोध प्रस्तुत करने आए थे। उन्होंने नारे लगाए, इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में तोड़फोड़ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पवार ने कहा है कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जो भी घटना का दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed