{"_id":"5fca44a7a04af65c0a1eb518","slug":"maharashtra-mlc-election-results-congress-won-a-seat-which-bjp-held-for-58-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: 58 साल से इस सीट पर था भाजपा का कब्जा, कांग्रेस ने दी करारी मात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: 58 साल से इस सीट पर था भाजपा का कब्जा, कांग्रेस ने दी करारी मात
Fri, 04 Dec 2020 08:27 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनिल पांडेय
Updated Fri, 04 Dec 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
a
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस अभिजीत वनजारी ने नागपुर से भाजपा के संदीप जोशी को 18,910 वोटों के अंतर से हरा दिया। आपको बता दें कि एमलसी चुनावों के वोटों की गिनती गुरुवार को शुरू हुई थी, जो शुक्रवार तक चली। दरअसल, कांग्रेस उम्मीदवार की इस जीत को बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा, क्योंकि पिछले 58 वर्षों से इस सीट पर भाजपा लगातार जीत हासिल कर रही थी और इसे आरएसएस का गढ़ माना जाता है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पिता गंगाधर फडणवीस इस सीट से जीत चुके हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 25 साल तक इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
18 हजार वोटों से दी भाजपा को शिकस्त
वनराज ने अपने प्रतिद्वंद्वी जोशी को हराकर जीत हासिल की। उन्हें कुल 61 हजार 701 मत मिले, जबकि संदीप जोशी की झोली में 42 हजार 791 वोट ही गए। बता दें कि गुरुवार देर रात चौथे राउंड की गिनती के खत्म होने पर अभिजीत वनजारी 12 हजार 707 वोटों से आगे थे। उस वक्त ही उनके समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था। नागपुर में मिली इस हार को भाजपा की अब तक सबसे बुरी हार के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा को लगा दूसरा बड़ा झटका
बता दें कि एक साल के अंदर यह भाजपा को दूसरा बड़ा झटका है। महाराष्ट्र विधान परिषद की 6 सीटों के इस चुनाव में भाजपा सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल कर सकी। बाकी सीटों पर शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के महाविकास आघाड़ी गठबंधन ने जीत दर्ज की। बता दें कि भाजपा ने छह में से चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। वहीं, एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन दिया था। गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में महाराष्ट्र की सत्ता भाजपा के हाथों से फिसल गई थी।
विज्ञापन