फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra MLC Election results 2020 Live updates: NCP Wins Aurangabad Pune Graduation Seat MVA leading on 2 seat BJP

महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव: भाजपा को झटका, एनसीपी को मिली दो सीटों पर जीत, एमवीए को दो पर बढ़त

Fri, 04 Dec 2020 01:50 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 04 Dec 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra MLC Election results 2020 Live updates: NCP Wins Aurangabad Pune Graduation Seat MVA leading on 2 seat BJP
शरद पवार, उद्धव ठाकरे और बाला साहब थोराट - फोटो : Social Media

महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार का हिस्सा एनसीपी ने शुक्रवार को औरंगाबाद अैर पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में जीत दर्ज कर ली है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सतीश चव्हाण ने औरंगाबाद संभाग के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार शिरीष बोरलकर को मात दी।

विज्ञापन


राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि चव्हाण को 1,16,638 और बोरलकर को 58,743 वोट मिले। वहीं पुणे संभाग के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में एनसीपी के अरुण लाड ने भाजपा उम्मीदवार संग्राम देशमुख को 48,824 मतों से मात दी। लाड को 1,22,145 और देशमुख को 73,321 मिले।
विज्ञापन



राज्य में पुणे संभाग स्नातक सीट, नागपुर संभाग स्नातक सीट, औरंगाबाद संभाग स्नातक सीट, अमरावती संभाग शिक्षक सीट, पुणे संभाग शिक्षक सीट और धुले-नंदूरबार स्थानीय निकाय निर्वाचन सीट के लिए चुनाव हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से धुले-नंदूरबार सीट इसके निवर्तमान विधान परिषद सदस्य अंबरीश पटेल के कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के चलते रिक्त हुई है जबकि अन्य पांच सीटों के सदस्यों का कार्यकाल 19 जुलाई को पूरा हो चुका है। भाजपा की टिकट पर अंबरीश ने धुले-नंदूरबार सीट पर जीत ली है। अन्य दो सीटों पर एमवीए आगे चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed