{"_id":"6242e1e90358533e45113c03","slug":"maharashtra-mla-tanaji-sawant-says-shiv-sena-is-getting-secondary-treatment-in-mva-government-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: विधायक तानाजी सावंत ने लगाया आरोप, एमवीए सरकार में शिवसेना के साथ हो रहा दोयम दर्जे का व्यवहार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: विधायक तानाजी सावंत ने लगाया आरोप, एमवीए सरकार में शिवसेना के साथ हो रहा दोयम दर्जे का व्यवहार
Tue, 29 Mar 2022 04:09 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 29 Mar 2022 04:09 PM IST
सार
सावंत ने कहा कि शिवसेना की वजह से ही एनसीपी और कांग्रेस महाराष्ट्र की सत्ता में हैं। हमारी पार्टी के साथ जैसा व्यवहार हो रहा है हम उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
शिवसेना विधायक तानाजी सावंत
- फोटो : facebook/tanajiraosawant
विस्तार
महाराष्ट्र की सत्ताधारी गठबंधन सरकार में अंदरूनी कलह सिर उठाने लगी है। इसका एक संकेत सोमवार को मिला था जब शिवसेना के एक विधायक ने सरकार में पार्टी के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार करने का आरोप लगाया। महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार में शिवसेना, एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) और कांग्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन
शिवसेना के विधायक तानाजी सावंत ने सोमवार को सोलापुर में एक कार्यक्रम को संबोधित किया था। ओस्मानाबाद से विधायक सावंत ने यहां कहा कि हम सबका (शिवसेना के वरिष्ठ नेताओं का) यह मानना है कि पार्टी के साथ सरकार में दोयम दर्जे का व्यवहार हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी झलक हमें राज्य के बजट में भी देखने को मिली थी।
विज्ञापन
सावंत ने कहा कि शिवसेना की वजह से एनसीपी और कांग्रेस राज्य की सत्ता में आईं और अब वही उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ अन्याय कर रहे हैं। इसके साथ ही सावंत ने यह दावा भी किया कि प्रदेश की सरकार में एनसीपी के नेतृत्व वाले विभागों को बजट 2022-23 में किए गए कुल आवंटन का 57 से 60 फीसदी हिस्सा मिला है।
विज्ञापन