फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra minister said sanjay raut defame cm eknath shinde mp son shrikant shinde

Maharashtra: 'मुख्यमंत्री शिंदे के बेटे को बदनाम कर रहे हैं संजय राउत', महाराष्ट्र के मंत्री का बड़ा आरोप

Thu, 23 Feb 2023 11:13 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 23 Feb 2023 11:13 AM IST
सार

संजय राउत के आरोपों के बारे में थाणे के प्रभारी मंत्री शंभुराज देसाई से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि संजय राउत अपनी सुरक्षा बढ़वाने और मुख्यमंत्री के बेटे को बदनाम करने के लिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
maharashtra minister said sanjay raut defame cm eknath shinde mp son shrikant shinde
संजय राउत और एकनाथ शिंदे - फोटो : PTI

विस्तार

शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के नेता संजय राउत ने हाल ही में अपनी जान को खतरा बताया था। अब महाराष्ट्र सरकार के मंत्री शंभुराज देसाई ने आरोप लगाया है कि संजय राउत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि संजय राउत ने एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे पर ही हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। संजय राउत ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को इस संबंध में लिखित शिकायत भी दी है। 

विज्ञापन


संजय राउत का कहना है कि लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे ने मुझे मारने की सुपारी थाणे के अपराधी राजा ठाकुर को दी है। मैं एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते आपसे यह साझा कर रहा हूं। संजय राउत ने अपने पत्र की कॉपी उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और थाणे पुलिस को भी भेजी है। बता दें कि श्रीकांत शिंदे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे हैं और फिलहाल थाणे के कल्याण से सांसद हैं। जब संजय राउत के आरोपों के बारे में थाणे के प्रभारी मंत्री शंभुराज देसाई से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि संजय राउत अपनी सुरक्षा बढ़वाने और मुख्यमंत्री के बेटे को बदनाम करने के लिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को संजय राउत के आरोपों पर कहा था कि पुलिस राउत के दावे की जांच कर रही है और जांच के अनुसार कार्रवाई करेगी। बता दें कि एनसीपी नेता जितेंद्र अव्हाड ने आरोप लगाया था कि थाणे म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन में असामाजिक तत्व मौजूद हैं। इस पर देसाई ने कहा कि अगर अव्हाड के पास ऐसी कोई जानकारी है तो वह मुझे बता सकते हैं मैं उस पर उचित कार्रवाई करूंगा लेकिन मुझे नहीं लगता कि थाणे नगर पालिका में कोई असामाजिक तत्व मौजूद है। उल्लेखनीय है कि थाणे नगर पालिका के असिस्टेंट म्युनिसिपल कमिश्नर पर बीते हफ्ते हमला हुआ था, जिसके आरोप जितेंद्र अव्हाड समेत सात लोगों पर लगे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed