फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra minister Pratap Sarnaik hospitalised with body aches, feverishness Know all about it

Pratap Sarnaik Hospitalised: महाराष्ट्र के मंत्री सरनाईक अस्पताल में भर्ती; शरीर में दर्द और बुखार की शिकायत

Fri, 20 Jun 2025 09:44 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 20 Jun 2025 09:44 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra minister Pratap Sarnaik hospitalised with body aches, feverishness Know all about it
Pratap Sarnaik - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री और वरिष्ठ शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रताप सरनाईक को शरीर में दर्द और बुखार की शिकायत के बाद ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पारिवारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि प्रताप सरनाईक को बुधवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंत्री की स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


अस्पताल में हंगामा करने के आरोप में 20 पर मामला दर्ज
इस बीच एक अन्य मामले में पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पोस्टमॉर्टम विभाग में भ्रष्टाचार के दावों को लेकर नवी मुंबई के एक सिविक अस्पताल में कथित तौर पर हंगामा करने के आरोप में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के 20 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मनसे कार्यकर्ताओं के एक समूह ने 17 जून को वाशी नगर अस्पताल में धावा बोला और नारे लगाते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश म्हात्रे के कार्यालय में घुस गए। कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर डॉ. म्हात्रे को धमकाया। जब अस्पताल के सुरक्षा प्रमुख ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो उन्होंने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कथित तौर पर यह हंगामा सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के कारण हुआ, जिसमें दावा किया गया था कि पोस्टमॉर्टम विभाग के एक कर्मचारी ने मृतक के परिवार से रिश्वत मांगी थी। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में अपनी हरकतों का वीडियो भी बनाया और फुटेज को सोशल मीडिया पर वायरल किया। भारतीय न्याय संहिता और महाराष्ट्र चिकित्सा सेवा अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed