{"_id":"668bccc1b092dc010f099532","slug":"maharashtra-minister-and-ncp-mlc-walk-on-railway-tracks-landslide-on-hillock-in-thane-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: रेलवे ट्रैक पर चलकर विधानसभा पहुंचे मंत्री-MLC, भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न; ठाणे में भूस्खलन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: रेलवे ट्रैक पर चलकर विधानसभा पहुंचे मंत्री-MLC, भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न; ठाणे में भूस्खलन
Mon, 08 Jul 2024 04:55 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 08 Jul 2024 04:55 PM IST
सार
महाराष्ट्र में लगातार बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है और राज्य में आम जनता के साथ-साथ मंत्री और एमएलसी भी इससे अछूते नहीं है। दरअसल बारिश के बाद आवागमन बाधित होने के बाद मंत्री और एमएलसी रेलवे ट्रैक पर पैदल चलकर विधानसभा पहुंचे हैं। वहीं ठाणे में पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ है, हालांकि गनीमत की बात ये रही की इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
मुंबई में भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न, एक्शन में सीएम शिंदे
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को भारी बारिश के कारण आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। वहीं ट्रेनों की देरी के कारण विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए आ रहे मंत्री और एमएलसी को भी आम लोगों की तरह आवागमन की परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मंत्री-MLC के रैलवे ट्रैक पर चलने वीडियो वायरल
दरअसल महाराष्ट्र के राहत-पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री अनिल पाटिल और एनसीपी एमएलसी अमोल मितकारी के हावड़ा-मुंबई ट्रेन से उतरकर कुछ दूर तक रेल की पटरियों पर चलने का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में एनसीपी नेता मितकारी ने कहा, ट्रेन करीब दो घंटे तक फंसी रही। हम दादर और कुर्ला स्टेशनों के बीच पटरियों पर उतरे थे। मैं रेलवे पटरियों समेत करीब 2 से 2.5 किलोमीटर पैदल चला और नेहरू नगर पुलिस स्टेशन पहुंचा। इस दौरान उन्होंने बताया कि कुछ विधायक भी उसी ट्रेन में फंसे हुए थे।
मंत्री अनिल पाटिल ने लिया भारी बारिश का जायजा
बता दें कि रेलवे ट्रैक पर पैदल चलकर विधानसभा पहुंचने के बाद मंत्री अनिल पाटिल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में एक बैठक में शामिल हुए। जबकि इसके बाद उन्होंने और एनसीपी नेता मितकारी ने भारी बारिश की स्थिति का जायजा लेने के लिए बीएमसी आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष का दौरा भी किया।
विज्ञापन
ठाणे में पहाड़ी पर भूस्खलन, कोई हताहत नहीं
वहीं ठाणे जिले में सोमवार की दोपहर एक पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ, जिसके कारण चार घरों में रहने वाले लोगों को उनके घरों से निकाला गया। मामले में ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा कि लोकमान्य नगर पाड़ा नंबर 4 में दोपहर 1:25 बजे हुए भूस्खलन में कोई हताहत नहीं हुआ। मामले में अधिकारियों को सूचना दिए जाने के तुरंत बाद राहत अभियान शुरू हो गया। वहीं पहाड़ी के बाकी हिस्से पर चार घर और दो पेड़ अब भी खतरनाक स्थिति में हैं। हमने चार घरों से 25 लोगों को निकाला और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
नवी मुंबई में पटरियों पर गिरी महिला का कटा पैर
इधर नवी मुंबई में सोमवार को रेल की पटरियों पर गिरी एक 50 वर्षीय महिला को बचाने के लिए एक उपनगरीय ट्रेन को पीछे किया गया। अधिकारियों के मुताबिक बेलापुर स्टेशन पर सुबह करीब 10 बजे एक महिला यात्री ठाणे की ओर जाने वाली एक ट्रेन का इंतजार करते समय पटरियों पर गिर गयी। जिसे बचाने के लिए पनवेल-ठाणे की एक ट्रेन को पीछे किया गया। फिर यात्री को तुरंत पास के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस रेस्क्यू ऑपरेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें ट्रेन धीरे-धीरे पीछे होते हुए दिखाई दे रही है। मामले में रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में महिला को गंभीर चोटें आई हैं।