{"_id":"5f4450b738ce2c395a6d5183","slug":"maharashtra-minister-aaditya-thackeray-writes-to-pm-narendra-modi-over-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्य ठाकरे ने नरेंद्र मोदी से परीक्षाएं स्थगित करने की मांग की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आदित्य ठाकरे ने नरेंद्र मोदी से परीक्षाएं स्थगित करने की मांग की
Tue, 25 Aug 2020 05:13 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 25 Aug 2020 05:13 AM IST
विज्ञापन
aditya thackeray
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोविड-19 महामारी के मद्देनजर विश्वविद्यालय स्तरीय और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं स्थगित करने की मांग करते हुए उन्हें सोमवार को पत्र लिखा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने अपनी पार्टी के लेटरहेड पर लिखे गये इस पत्र को खुद ट्वीट भी किया। शिवसेना महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार की अगुवा है।
केंद्र जेईई और सीईटी परीक्षाएं आयोजित कराने के पक्ष में है जिनमें हर साल लाखों विद्यार्थी भाग लेते हैं । परंतु आदित्य ठाकरे कोविड-19 का हवाला देकर इन परीक्षाओं का विरोध कर रहे हैं।
शिवसेना की युवा शाखा युवा सेना परीक्षाएं स्थगित करने की मांग करते हुए पहले ही उच्चतम न्यायालय पहुंच चुकी है। युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे हैं।
आदित्य ठाकरे ने पत्र में लिखा है, ऐसी स्थिति में परीक्षाएं आयोजित करना व्यावहारिक नहीं है। ज्यादातर राज्य कोविड-19 के बढ़ते मामलों से जूझ रहे हैं और वहां रेड जोन हैं। उन्होंने पूरे अकादमिक वर्ष को स्थगित करने भी मांग की है।