{"_id":"5fad5ba08978d03c362a4f17","slug":"maharashtra-men-attempt-to-throw-drug-filled-tennis-ball-inside-jail-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : ड्रग्स से भरी टेनिस गेंद जेल में फेंकने पर तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : ड्रग्स से भरी टेनिस गेंद जेल में फेंकने पर तीन लोग गिरफ्तार
Thu, 12 Nov 2020 09:28 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Thu, 12 Nov 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के कोलंबा जेल में मारिजुआना से भरे टेनिस गेंद फेंकने की कोशिश करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को गश्त करने के दौरान कुछ पुलिस कांस्टेबल ने तीन लोगों को अपने हाथों में तीन टेनिस गेंदों के साथ कोलंबा जेल की दीवार के आस-पास घूमते हुए पाया था।कोल्हापुर में जूना राजवाड़ा पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि पूछताछ करने पर उन्होंने पुलिसकर्मियों को बताया कि वे पुणे निवासी हैं।
विज्ञापन
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को संवेदनशील और निषिद्ध क्षेत्र में उनकी मौजूदगी पर संदेह हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके पास से टेनिस की तीन गेंदें जब्त कीं, जिस पर टेप चिपकाया गया था।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि टेप हटाने पर गेंदों के अंदर से मारिजुआना मिला। उन्होंने बताया कि तीनों लोग जेल में बंद अपने सहयोगियों में से एक को ड्रग से भरी गेंदों की भेजने की कोशिश कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार किया गया और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।