फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra may face third wave of covid-19 hit by july august

दावा: जुलाई-अगस्त में दिखेगा कोरोना का रौद्र रूप, तीसरी लहर से जूझेगा महाराष्ट्र

Fri, 30 Apr 2021 10:56 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 30 Apr 2021 10:56 AM IST
सार

देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जारी है। इसमें सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आ रहे हैं। हर रोज यहां पर 60 हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। इसी बीच राज्य में कोरोना की तीसरी लहर आने की भी आशंका है।

विज्ञापन
Maharashtra may face third wave of covid-19 hit by july august
मुंबई में कोरोना का असर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जारी है। इसमें सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आ रहे हैं। हर रोज यहां पर 60 हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। इसी बीच राज्य में कोरोना की तीसरी लहर आने की भी आशंका है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि जुलाई-अगस्त में कोरोना की तीसरी लहर तबाही मचा सकती है। राज्य में तीसरी लहर का दावा प्रदेश सरकार की ओर से गठित टास्क फोर्स ने  विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर किया है। हालांकि कोरोना के मामलों में गिरावट मई के अंत तक शुरू हो जाएगी, लेकिन जुलाई और अगस्त में यह फिर अपना रौद्र रूप धारण करेगा जो राज्य में तीसरी लहर होगी।

विज्ञापन


सीएम ठाकरे ने तीसरी लहर के लिए सतर्क रहने को कहा
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कोरोना के हालातों पर बैठक की थी। बैठक में उन्होंने स्पष्ट से सभी को तीसरी लहर के लिए तैयार रहने को कहा है। साथ ही बुनियादी मेडिकल उपकरणों की व्यवस्था पहले ही करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमें आत्मनिर्भर बनना होगा, खासकर ऑक्सीजन आपूर्ति के मामले में। जुलाई तक स्थानीय प्रशासन के पास ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में होने के निर्देश दिए गए हैं।  इसके लिए 125 पीएसए (प्रेशर स्विंग एबॉर्शन (पीएसए) तकनीक प्लांट लगाने के आदेश जारी किए गए हैं और अगले 10 दिनों में राज्य भर में प्लांट लगने शुरू हो जाएंगे। सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र में कई जगहों पर वैक्सीनेशन अभियान फिर से रुक गया है। बताया जा रहा है कि कई जिलों में वैक्सीन नहीं होने की वजह से लोग केंद्रों से लौट रहे हैं। हालांकि वैक्सीन कमी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



15 मई तक बढ़ाई गईं पाबंदियां
बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को महाराष्ट्र में 66,159 नए मामले सामने आए। वहीं 771 लोगों की मौत हो गई।  हालात को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने  लॉकडाउन जैसी पाबंदियां 15 मई तक बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed