फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra: Maratha 'silent march' reaches mumbai

महाराष्ट्र : अब मुंबई के करीब पहुंची मराठा आंदोलन की चिंगारी

Mon, 17 Oct 2016 02:45 AM IST
सुरेंद्र मिश्र/ अमर उजाला, मुंबई
सुरेंद्र मिश्र/ अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 17 Oct 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
maharashtra: Maratha 'silent march' reaches mumbai
महाराष्ट्र में कोपर्डी निर्भयाकांड के विरोध में भड़की मराठा आंदोलन की चिंगारी अब मुंबई के करीब पहुंच गई है। मराठा समाज ने रविवार को मुंबई से सटे ठाणे में अपना दम दिखाते हुए शांतिपूर्वक और अनुशासनात्मक तरीके से मूक मोर्चा निकाला। हालांकि अन्य जगहों की तूलना में यहां आंदोलनकारियों की संख्या कम थी लेकिन यहां मांगे न माने जाने की चिढ़ की बानगी दिखाई दी।
विज्ञापन


मराठा आरक्षण समेत तमाम मांगों के लिए 9 अगस्त से शुरू हुए मराठा मूक मोर्चे के अब तक कई पड़ाव हो चुके हैं। रविवार को अक्टूबर महीने की दहकती गर्मी और भारी उमस के बीच ठाणे में भी भगवा आसमान दिखाई दिया। मराठा समाज के बूढ़े, बच्चे, युवक और महिलाएं हाथों में भगवा झंडा लिए सिर पर ‘एक मराठा लाख मराठा’ लिखी हुई गांधी टोपी पहने शांतिपूर्वक आंदोलन किया। मराठा समाज के नौनिहाल, छत्रपति शिवाजी महाराज के पोशाक में लोगों के आकर्षण के केंद्र थे। वह अपने हाथ में तलवार लेकर सिर पर साफा बांधे हुए पोषाक में नजर आ रहे थे। 
विज्ञापन


सुबह 7 बजे से ही ठाणे के तीन हाथ नाका पर मराठा इकट्ठा होने लगे। ठाणे जिले के अंबरनाथ, बदलापुर, कल्याण, कासारा, मुरबाड़ के साथ-साथ पालघर, नालासोपारा, वसई, विरार, मीरा-भाईंदर और नवी मुंबई आदि इलाकों से लोग बसों और ट्रेनों में भरकर स्टार्टिंग प्वाइंट पर पहुंचे थे। महिलाओं ने अलग और पुरुषों ने अलग से कतार लगाई थी। छोटे बच्चों के साथ 60 से 80 वर्ष के वृद्ध चले। वहीं, लड़कियां मोर्चे का नेतृत्व करती दिखाई दीं। मराठा मूक मोर्चा ठाणे के तीन हाथ नाका से तीन किलोमीटर दूर जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाला गया। इस दौरान मराठा समाज की आठ बच्चियों ने जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कल्याणकर को ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी कार्यालय के सामने ही राष्ट्रगीत गाकर मोर्चे का समापन किया गया। इस मोर्चे में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का बेहतर नियोजन, राष्ट्रगीत के बाद मोर्चे का समापन

maharashtra: Maratha 'silent march' reaches mumbai
पुलिस ने मराठा आंदोलन को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था का बेहतर नियोजन किया था। लाखों की संख्या में उपस्थित आंदोलनकारियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी लगाए गए थे और वॉच टावर्स के जरिए भी निगरानी रखी जा रही थी। मोर्चे की वीडिये रिकार्डिंग भी की गई। मराठा मूक मोर्चे को आरएसएस का भी सहयोग मिला। 

वहीं, ठाणे में रह रहे पंजाबी, उत्तर भारतीय समाज और मुस्लिम समाज के लोगों ने आंदोलनकारियों के लिए पानी, शरबत की व्यवस्था की। करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा जिलों में मूक मोर्चा निकाल चुके मराठा समाज के लोगों ने अब विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में नागपुर में बड़ी ताकत दिखाने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि कोपर्डी बलात्कार के विरोध में शुरू हुए इस आंदोलन में अब कई मांगे जुड़ गई हैं जिसमें बलात्कारी को फांसी देने, मराठा आरक्षण देने और एससीएसटी एक्ट रद्द करने की प्रमुख मांग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed