फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra many killed and injured after pick up vehicle fell off bridge in river in Dhule

महाराष्ट्र: धुले में पिकअप वैन गिरने से आठ लोगों की मौत, 23 घायल

Sat, 30 Nov 2019 09:52 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धुले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धुले Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 30 Nov 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra many killed and injured after pick up vehicle fell off bridge in river in Dhule
पिकअप वैन के नदी में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई है - फोटो : एएनआई

महाराष्ट्र के धुले में शनिवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पांच बच्चे, दो महिलाएं व एक पुरुष शामिल हैं। वहीं हादसे में 23 लोग घायल हुए हैं। सभी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। घायलों को तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पांच की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक वैन में 31 लोग सवार थे। हादसा पुल पर बने गड्ढे से बचने के चलते हुआ। हादसे के बाद से ही ड्राइवर व उसके दो सहयोगी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक हादसा शनिवार रात 12.30 बजे धुले जिले के विंचुर गांव के पास चालिसागांव-धुले हाईवे पर हुआ। तेज रफ्तार वैन ड्राइवर ने पुल पर बने गड्ढे से गाड़ी को बचाने की कोशिश की। इससे वह वैन से नियंत्रण खो बैठा और वैन पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 40 से 50 फुट नीचे बोरी नदी में जा गिरी। मौके पर ही सात लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद को पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव व राहत अभियान चलाया। सभी श्रमिक मध्य प्रदेश से उस्मानाबाद की चीनी मिल में काम के लिए जा रहे थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed