फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra man belonging to Katni Madhya Pradesh arrested killing his wife Dharavi Case registered

Maharashtra: पत्नी की हत्या के आरोप में कटनी का व्यक्ति गिरफ्तार, 13 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

Thu, 12 Jan 2023 10:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 12 Jan 2023 10:47 PM IST
सार

धारावी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय कांडलगांवकर ने बताया कि पांच जनवरी को रात पुलिस को एक व्यक्ति एक महिला को बेहोश हालत में ले जाते हुए दिखा। महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Maharashtra man belonging to Katni Madhya Pradesh arrested killing his wife Dharavi Case registered
हथकड़ी डेमो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश के कटनी के रहने वाले एक व्यक्ति को मुंबई के धारावी में अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। युवक को 13 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


धारावी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय कांडलगांवकर ने बताया कि पांच जनवरी को रात पुलिस को एक व्यक्ति एक महिला को बेहोश हालत में ले जाते हुए दिखा। महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। व्यक्ति ने अपना नाम रहमत खान बताया। महिला उसकी पत्नी रुबीना थी, इनके 2 बच्चे भी थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पता चला कि ये मूलत: कटनी म.प्र. के रहने वाले हैं। महिला हिन्दू परिवार से थी, इसका वास्तविक नाम यशोधरा है। महिला के परिवार ने बताया कि मृतका ने घर पर फोन पर बताया था कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था, धर्म परिवर्तन की बात भी करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होना सामने आया है। मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 साल की एक लड़की से छेड़छाड़
11 साल की एक लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुंबई के दिंडोशी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। IPC और POCSO एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पहचान के लिए पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पैरोल पर छूटे व्यक्ति की हत्या
हाल ही में पैरोल पर जेल से छूटे एक व्यक्ति की महाराष्ट्र के नागपुर में कथित तौर पर उसके एक दोस्त और उसके सहयोगियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मनीष नगर निवासी रितेश चंदेल (30) की बुधवार रात हत्या कर दी गई। चंदेल और उसका दोस्त हत्या के एक मामले में जेल की सजा काट रहे थे और हाल ही में पैरोल पर रिहा हुए थे।


नायलॉन मांझा पर रोक
मकर संक्रांति से पहले मुंबई पुलिस ने नायलॉन मांझा के उपयोग, बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। आदेश 12 जनवरी से 10 फरवरी तक प्रभावी रहेगा और उल्लंघन करने वालों पर आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। मुंबई पुलिस की ओर से जानकारी साझा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed