फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra malad park tipu sultan name changed after bjp oppose mangal prabhat lodha

महाराष्ट्रः मुंबई के पार्क से हटेगा टीपू सुल्तान का नाम, बीजेपी-विहिप के विरोध के बाद लिया फैसला

Fri, 27 Jan 2023 01:43 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 27 Jan 2023 01:43 PM IST
सार

असलम शेख ने विधायक कोटे से मलाड में एक पार्क का निर्माण कराया और उसका नाम मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के नाम पर रखा। हालांकि भाजपा द्वारा पार्क का नाम टीपू सुल्तान रखने का शुरुआत से ही विरोध किया जा रहा था। 

विज्ञापन
maharashtra malad park tipu sultan name changed after bjp oppose mangal prabhat lodha
टीपू सुल्तान पार्क - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई के एक पार्क से मैसूर के शासक टीपू सुल्तान का नाम हटाया जाएगा। बता दें कि मुंबई उपनगरीय जिला प्रभारी मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने जिला अधिकारी को मलाड इलाके के पार्क से टीपू सुल्तान का नाम हटाने के निर्देश दिए हैं। महाविकास अघाड़ी की सरकार के दौरान पार्क को टीपू सुल्तान का नाम दिया गया था। हालांकि भाजपा द्वारा इसका लगातार विरोध किया जा रहा था। अब प्रभारी मंत्री ने पार्क का नाम बदलने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


मलाड क्षेत्र से असलम शेख विधायक हैं और महाविकास अघाड़ी की सरकार में असलम शेख मंत्री थे। असलम शेख ने विधायक कोटे से मलाड में एक पार्क का निर्माण कराया और उसका नाम मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के नाम पर रखा। हालांकि भाजपा द्वारा पार्क का नाम टीपू सुल्तान रखने का शुरुआत से ही विरोध किया जा रहा था। बीते साल 26 जनवरी को भाजपा, बजरंग दल से जुड़े लोगों ने पार्क का नाम बदलने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। जिस पर कई भाजपा और बजरंग दल कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था। 
विज्ञापन


भाजपा विधायक राम कदम ने इस मामले पर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना की खिंचाई की थी और कहा था कि उद्धव ठाकरे हिंदुत्व के मुद्दे पर दूसरों को नसीहत दे रहे थे, अब उनकी ही सरकार में मुंबई में टीपू सुल्तान के नाम पर पार्क का नामकरण हो रहा है। राम कदम ने आरोप लगाया कि टीपू सुल्तान ने हजारों हिंदुओं का कत्ल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक में भाजपा का टीपू सुल्तान विरोध जगजाहिर है। 2019 में टीपू सुल्तान के जयंती समारोह पर तत्कालीन कर्नाटक सरकार ने रोक लगा दी थी। वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस जोर-शोर से टीपू सुल्तान की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed