{"_id":"67614eddf9b9ffedee066cba","slug":"maharashtra-mahayuti-upset-with-shiv-sena-uddhav-faction-mla-s-comment-on-governor-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'जाधव को मांगनी चाहिए माफी', राज्यपाल पर शिवसेना उद्धव गुट के विधायक की टिप्पणी से महायुति नाराज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'जाधव को मांगनी चाहिए माफी', राज्यपाल पर शिवसेना उद्धव गुट के विधायक की टिप्पणी से महायुति नाराज
Tue, 17 Dec 2024 03:44 PM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शुभम कुमार
Updated Tue, 17 Dec 2024 03:44 PM IST
सार
यूबीटी शिवसेना नेता जाधव की टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए भाजपा नेता विखे पाटिल ने मांग की कि जाधव को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष को राज्य में महायुति गठबंधन को मिली भारी जीत और जनादेश को स्वीकार करना चाहिए।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में नए सरकार की गठन के बाद भी सियासत में गर्माहट तेज है। जहां उद्धव गुट के शिवसेना नेता भास्कर जाधव ने महाराष्ट्र विधानसभा में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की सरकार गठन में भूमिका पर जो टिप्पणी को लेकर सत्ता पक्ष महायुति ने नाराजगी व्यक्त की है। मंगलवार को शिवसेना विधायक जाधव की टिप्पणी पर माहायुति विधायकों ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए माफी मांगने की बात कही है।
इन नेताओं ने जताई आपत्ति
यूबीटी शिवसेना नेता भास्कर जाधव की टिप्पणी पर भाजपा के सदस्य अतुल भटखलकर, राज्य मंत्री आशीष जायसवाल (शिवसेना) और भाजपा नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने राज्य विधानमंडल के संयुक्त सत्र में पिछले सप्ताह राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए जाधव की टिप्पणी पर आपत्ति जताई।
जाधव की टिप्पणी को हटाने का आदेश
भाजपा नेता विखे पाटिल ने मांग की कि जाधव को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष को राज्य में महायुति गठबंधन को मिली भारी जीत और जनादेश को स्वीकार करना चाहिए। जबकि भटखलकर ने कहा कि उनकी टिप्पणी को हटाना चाहिए। हालांकि बढ़ते नाराजगी को देखते हुए पीठासीन अधिकारी ने जाधव की टिप्पणी को हटाने का आदेश दिया।
विज्ञापन
सरकार गठन में भूमिका पर टिप्पणी
भाजपा, शिवसेना और एनसीपी की गठबंधन के साथ बनी महायुति ने 20 नवंबर को हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत दर्ज की, जिसके बाद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने 9 दिसंबर को राज्य विधानमंडल के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था। इसी बात को लेकर यूबीटी शिवसेना विधायक जाधव ने टिप्पणी की थी।