फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Latur Parents lock Latur school gate after row over students transfer certificates

Maharashtra: बिना पूछे दूसरे स्कूलों को दे दी बच्चों की टीसी, गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल के गेट पर ताला लगाया

Thu, 28 Nov 2024 10:45 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 28 Nov 2024 10:45 AM IST
सार

बच्चों के अभिभावकों ने बुधवार को स्कूल में करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। इसके बाद एक प्रखंड शिक्षा अधिकारी उनसे मिलने आए और भरोसा दिया कि आरोपी को शिक्षक के पद से निलंबित किया जाएगा और उन पर विभागीय जांच बिठाई जाएगी।

विज्ञापन
Maharashtra Latur Parents lock Latur school gate after row over students transfer certificates
एक सरकारी स्कूल में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

महाराष्ट्र के लातूर में गुस्साए अभिभावकों ने एक सरकारी स्कूल के मेन गेट पर ताला लगा दिया। बताया गया है कि यह लोग शहर के जिला परिषद स्कूल के पूर्व हेडमास्टर पर कार्रवाई न होने से नाराज थे। आरोप है कि तत्कालीन हेडमास्टर ने अभिभावकों को सूचित किए बिना ही उनके बच्चों को ट्रांसफर सर्टिफिकेट दे दिया। इस कथित घटना को लेकर ही बच्चों के माता-पिता में गुस्सा था।
विज्ञापन


बच्चों के अभिभावकों ने बुधवार को स्कूल में करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। इसके बाद एक प्रखंड शिक्षा अधिकारी उनसे मिलने आए और भरोसा दिया कि आरोपी को शिक्षक के पद से निलंबित किया जाएगा और उन पर विभागीय जांच बिठाई जाएगी। इसके बाद अभिभावक प्रदर्शन खत्म करने के लिए तैयार हुए। बताया गया है कि यह स्कूल पहली से दसवीं कक्षा तक चलता है। 
विज्ञापन


क्या है स्कूल के हेडमास्टर पर आरोप?
अभिभावकों पर आरोप है कि जब हाल ही में वे अपनी बेटियों की टीसी लेने के लिए स्कूल गए थे, तब उन्हें बताया गया कि उनकी टीसी पहले ही दी जा चुकी हैं। इस पर अभिभावकों ने यह मुद्दा स्कूल की समिति और ग्राम पंचायत के सामने उठाया। इसे लेकर बिठाई गई जांच में सामने आया कि 17 बच्चों की टीसी बिना अभिभावकों को सूचित किए दूसरे स्कूलों को दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना के बाद ग्राम पंचायत और स्कूल समिति ने जिला परिषद के अधिकारियों से पूर्व हेडमास्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि, बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई और इसी के विरोध में उन्होंने स्कूल के गेट पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed