{"_id":"61349f58ea89aa2115723469","slug":"maharashtra-latest-news-5-feared-drowned-in-river-near-nagpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागपुर: नदी में तैरने गए पांच लोगों के डूबने की आशंका, एसडीआरएफ की मदद से की जा रही तलाश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नागपुर: नदी में तैरने गए पांच लोगों के डूबने की आशंका, एसडीआरएफ की मदद से की जा रही तलाश
Sun, 05 Sep 2021 04:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 05 Sep 2021 04:15 PM IST
सार
पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की एक टीम की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया है। पांचों नागपुर से लगभग 150 किमी. दूर यवतमाल जिले की डिग्रास तहसील के रहने वाले हैं। उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार सुबह नदी में तैरने गए पांच लोगों के लापता होने की खबर है। आशंका जताई जा रही है कि वह नदी में डूब गए होंगे। नागपुर (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक राकेश ओला ने बताया कि पीड़ित 12 लोगों के समूह का हिस्सा थे, जो यवतमाल से तड़के ही यहां पहुंचे थे। सबसे पहले सभी दरगाह गए। इसके बाद समूह के पांच लोग तैरने के लिए पास में स्थित कन्हान नदी के लिए निकल गए। हालांकि, वे जिला मुख्यालय से लगभग 30 किमी दूर स्थित नदी के गहरे पानी में बह गए।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि एक स्थानीय निवासी ने उन लोगों को बहते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नदी के किनारे पांच लोगों के कपड़े पाए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की एक टीम की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया है। पांचों लोगों की पहचान सैयद अरबाज (21), ख्वाजा बेग (19), सप्तहीन शेख (20), अयाज बेग (22) और मोहम्मद अखुजर (21) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सभी नागपुर से लगभग 150 किमी. दूर यवतमाल जिले की डिग्रास तहसील के रहने वाले हैं। उनकी तलाश जारी है।