{"_id":"633ac07c0faa4f53bb216bd9","slug":"maharashtra-lady-conductor-suspended-for-shooting-videos-onboard-st-bus-uploading-them-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"MSRTC: राज्य परिवहन की बस में ड्राइवर की सीट पर बैठकर वीडियो बनाना पड़ा महंगा, महिला कंडक्टर निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MSRTC: राज्य परिवहन की बस में ड्राइवर की सीट पर बैठकर वीडियो बनाना पड़ा महंगा, महिला कंडक्टर निलंबित
Mon, 03 Oct 2022 04:29 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 03 Oct 2022 04:29 PM IST
सार
परिवहन निगम के मुताबिक, महिला कंडक्टर ने बिना अनुमति के बस के ड्राइवर की सीट पर बैठकर वीडियो शूट किया था और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिया था। इससे राज्य परिवहन विभाग की छवि खराब हो रही थी।
विज्ञापन
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बस (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की एक महिला कंडक्टर को वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। महिला कंडक्टर को ड्राइवर की सीट पर बैठकर वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में निलंबित किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि उस्मानाबाद जिले के कलांब डिपो में काम करने वाली सागर मंगल गोवर्धन को शनिवार को ड्यूटी से निलंबित कर दिया गया है।
एमएसआरटीसी ने कहा- परिवहन विभाग की छवि खराब हुई
परिवहन निगम के मुताबिक, गोवर्धन ने बिना अनुमति के बस के ड्राइवर की सीट पर बैठकर वीडियो शूट किया था और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिया था। इससे राज्य परिवहन विभाग की छवि खराब हो रही थी।
विज्ञापन
अन्य कर्मचारियों से भी अभद्रता का आरोप
अधिकारी ने बताया कि महिला ने पिछले महीने राज्य परिवहन कार्यालय के बाहर अन्य कर्मचारियों से भी अभद्र भाषा में बात की। इसको लेकर महिला को पंद्रह दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन
महिला का दावा- हड़ताल के दौरान काम जारी रखा इसलिए हुई कार्रवाई
इस बीच एक मराठी चैनल से बात करते हुए गोवर्धन ने दावा किया कि उनके खिलाफ यह कार्रवाई इसलिए की गई है क्योंकि उन्होंने एमएसआरटीसी कर्मचारियों द्वारा पहले बुलाई गई हड़ताल के दौरान काम करना जारी रखा था।