{"_id":"62c80e32daf4087af53315be","slug":"maharashtra-kolhapur-couple-uses-tanker-for-marriage-procession-to-highlight-water-woes-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra News: कोल्हापुर में पानी के टैंकर पर निकाली गई बारात, जल संकट की समस्या को उजागर करने की पहल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra News: कोल्हापुर में पानी के टैंकर पर निकाली गई बारात, जल संकट की समस्या को उजागर करने की पहल
Fri, 08 Jul 2022 04:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्हापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्हापुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 08 Jul 2022 04:30 PM IST
सार
विशाल कोलेकर (32) की गुरुवार को शादी हुई थी और इसके बाद नवविवाहित जोड़े ने अपने इलाके में पानी की समस्या को उजागर करने के लिए पानी के टैंकर पर बारात निकाली।
विज्ञापन
Kolhapur
- फोटो : Social Media
विस्तार
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में पानी की अनियमित आपूर्ति की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए लोगों ने एक नई पहल की। बताया जा रहा है कि एक नवविवाहित जोड़े ने पानी के टैंकर पर अपनी बारात निकालने का फैसला किया। इसके साथ ही उन्होंने संकल्प लिया कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता, वे हनीमून पर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विशाल कोलेकर (32) की गुरुवार को शादी हुई थी और इसके बाद नवविवाहित जोड़े ने अपने इलाके में पानी की समस्या को उजागर करने के लिए पानी के टैंकर पर बारात निकाली। एक निजी कंपनी में काम करने वाले विशाल कोलेकर ने कहा कि हमारे यहां प्रिंस क्लब नामक एक सामाजिक समूह है जिसके माध्यम से हम मंगलवार पेठ के कुछ क्षेत्रों में अनियमित जलापूर्ति के बारे में प्रशासन को अवगत कराते रहे हैं। हमारी तमाम दलीलों के बावजूद इस मुद्दे का समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विशाल के मुताबिक, चूंकि क्षेत्र में पानी की आपूर्ति अनिश्चित है इसलिए लोगों को अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पानी के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है। विशाल कोलेकर और उनकी पत्नी अपर्णा ने बारात के लिए कार की जगह पानी के टैंकर का इस्तेमाल किया। टैंकर पर एक बैनर लगा हुआ था, जिस पर लिखा हुआ था कि जब तक पानी की समस्या का समाधान नहीं हो जाता, वे हनीमून पर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन