{"_id":"6392decf438d8c3c0a681683","slug":"maharashtra-karnataka-border-row-mva-delegation-meets-home-minister-amit-shah-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Border Row: 14 दिसंबर को महाराष्ट्र-कर्नाटक के CM से मिलेंगे शाह, बेंगलुरु में बैंक के बाहर प्रदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Border Row: 14 दिसंबर को महाराष्ट्र-कर्नाटक के CM से मिलेंगे शाह, बेंगलुरु में बैंक के बाहर प्रदर्शन
Fri, 09 Dec 2022 03:57 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 09 Dec 2022 03:57 PM IST
सार
दिल्ली में एमवीए सांसदों व गृहमंत्री अमित शाह के बीच बैठक चल रही है। इस बैठक में महाराष्ट्र-कर्नाटक समेत कई मुद्दों पर चर्चा संभव है।
विज्ञापन
MVA delegation meets Amit shah
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र-कर्नाटक के बीच सीमा विवाद के मुद्दे पर दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह और महाविकास अघाड़ी के सांसदों के बीच बैठक हुई। एमवीए के सांसदों का एक दल सुप्रिया सुले के नेतृत्व में गृहमंत्री से मिलने पहुंचा। इस बैठक में दोनों राज्यों के बीच चल रहे विवाद के अलावा महाराष्ट्र के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इसके बाद राकांपा के एक नेता ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद को लेकर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से 14 दिसंबर को मुलाकात करेंगे।
महाराष्ट्र के शिरुर से लोकसभा के सदस्य कोल्हे ने कहा कि बैठक के दौरान एमवीए प्रतिनिधिमंडल ने शाह को बताया कि महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद अब उस स्तर पर पहुंच गया है कि उससे हिंसा भड़क सकती है। कोल्हे ने कहा कि शाह ने 14 दिसंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
उधर, सीमा विवाद को लेकर बेंगलुरु स्थित महाराष्ट्रा बैंक के बाहर जोरदार प्रदर्शन की खबर है। जानकारी के मुताबिक, यहां के गांधीनगर स्थित बैंक के बाहर नम्मा कर्नाटक सेना के सदस्यों ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है।