फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra-Karnataka border row: Ajit Pawar remarks trigger fresh row do not incite fire bs yediyurappa

बेलगावी सीमा मुद्दा: सीएम येदियुरप्पा ने की अजीत पवार के बयान की निंदा

Wed, 18 Nov 2020 03:51 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 18 Nov 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra-Karnataka border row: Ajit Pawar remarks trigger fresh row do not incite fire bs yediyurappa
बीएस येदियुरप्पा - फोटो : पीटीआई (फाइल)

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बेलगावी सीमा मुद्दे पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बयान की बुधवार को निंदा की। उन्होंने इसे 'आग भड़काने' का प्रयास करार दिया।

विज्ञापन


येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा, 'मैं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बयान की निन्दा करता हूं। सारी दुनिया जानती है कि महाजन आयोग की रिपोर्ट अंतिम है। यहां मराठी लोग हमारे राज्य में कन्नड़ी लोगों की तरह हैं। हमने मराठाओं के विकास के लिए यहां एक निगम की स्थापना की है।'
विज्ञापन



पवार ने कहा था कि महाराष्ट्र का चहुंमुखी विकास और कर्नाटक के बेलगाम (बेलगावी), कारवार तथा निपानी क्षेत्रों, जहां अच्छी खासी संख्या में मराठी भाषी लोग रहते हैं, को शामिल (महाराष्ट्र में) करना बाल ठाकरे का सपना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मंगलवार को बाल ठाकरे को उनकी आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए अपने संदेश में कहा था, 'आओ हम बाला साहेब के सपने को पूरा करने का संकल्प लें।' येदियुरप्पा ने कहा, 'अजीत पवार ने आग भड़काने का प्रयास किया है, यह निन्दनीय है। मैं इसकी निन्दा करता हूं। उन्हें भविष्य में ऐसे बयानों पर रोक लगानी होगी।'


दोनों राज्यों के बीच सीमा मुद्दे पर वर्षों से मतभेद रहे हैं। महाराष्ट्र का भाषायी आधार पर दावा है कि सीमावर्ती जिला बेलगावी पूर्ववर्ती बॉम्बे प्रेजिडेंसी का हिस्सा था, लेकिन अब यह कर्नाटक का हिस्सा है। वहीं, कर्नाटक बेलगावी को अपना अभिन्न हिस्सा बताता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed