फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Journalist Koratkar sent in 3-day police custody Derogatory remarks about Shivaji Maharaj

महाराष्ट्र: कोर्ट ने पत्रकार कोराटकर को 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, शिवाजी महाराज का अपमान करने का आरोप

Tue, 25 Mar 2025 03:42 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 25 Mar 2025 03:42 PM IST
सार

छत्रपति शिवाजी महाराज पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में पत्रकार प्रशांत कोरटकर को एक महीने बाद मंगलवार को तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया है। आज पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया था। जिसके बाद अदालत ने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
Maharashtra Journalist Koratkar sent in 3-day police custody Derogatory remarks about Shivaji Maharaj
मुंबई पुलिस - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र के कोल्हापुर की सत्र अदालत ने मंगलवार को पत्रकार प्रशांत कोराटकर को 28 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। उन पर 17वीं सदी के मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके बेटे छत्रपति संभाजी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है।
विज्ञापन


नागपुर निवासी कोराटकर को सोमवार को तेलंगाना से महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। 26 फरवरी को उनके और कोल्हापुर के इतिहासकार इंद्रजीत सावंत के बीच हुई बातचीत के ऑडियो के आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


प्रशांत कोराटकर पर समुदायों के बीच कथित तौर पर नफरत या दुश्मनी को बढ़ावा देने को लेकर भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सावंत ने ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। जिसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 मार्च को कोल्हापुर में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डी वी कश्यप ने कोराटकर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोराटकर ने अपनी याचिका में दावा किया था कि उनके फोन से छेड़छाड़ की गई है और ऑडियो से छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed