Election Updates: हेमंत सोरेन का दावा- हम फिर बनाएंगे सरकार, फडणवीस बोले- 'बटेंगे तो कटेंगे' एकता का नारा
Maharashtra, Jharkhand Election 2024 Updates :महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ ही उपचुनाव पर इस समय सबकी निगाहें बनी हुईं है। विभिन्न पार्टियां व्यापक स्तर पर चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। आइये जानते हैं चुनाव से जुड़े अपडेट्स...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों के साथ ही देश भर में 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो राज्यों की दो लोकसभा सीटों पर भी उपचुनाव को लेकर इन दिनों देश की सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। महाराष्ट्र में एक चरण तो झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। दोनों राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो चुकी हैं और प्रमुख दल जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुट गए हैं। इस बार के चुनाव विभिन्न मुद्दों पर केंद्रित हैं, जिनमें विकास, रोजगार, सुरक्षा, और आर्थिक सुधार प्रमुख हैं। आइये जानते हैं कि उपचुनाव और विधानसभा चुनाव को लेकर देश में क्या चल रहा है...
झारखंड में कमल खिलेगा: अनुराग ठाकुर
झारखंड में एक चरण का चुनाव हो कल यानी 13 नवंबर को हो चुका है। इसी को लेकर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, 'मैं उन सभी मतदाताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने कल झारखंड में बदलाव के लिए मतदान किया। उन्होंने कुशासन से खुद को मुक्त करने और भाजपा सरकार लाने के लिए मतदान किया। 13 नवंबर को काम हो चुका है और बाकी 20 नवंबर को पूरा कर लिया जाएगा। झारखंड में कमल खिलेगा।'
जी-जान से जुटे हुए हैं कार्यकर्ता: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर कहा, 'महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने के लिए हमारे समर्पित कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हुए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के इसी अथक परिश्रम के बीच 16 नवंबर को सुबह साढ़े 11 बजे ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में उनसे संवाद को लेकर बेहद उत्सुक हूं।'
तैयारी अच्छी चल रही: वेणुगोपाल
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'तैयारी अच्छी चल रही है। हमारा पूरा नेतृत्व चुनाव और प्रचार की तैयारियों में लगा हुआ है। निश्चित रूप से, महा विकास अघाड़ी के पास महाराष्ट्र में स्पष्ट संभावना है।'
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी प्यार और लगाव में विश्वास करती है। इसकी विचारधाराएं और नीतियां बहुत स्पष्ट हैं। हम यहां हिंसा और नफरत फैलाने के लिए नहीं हैं। भाजपा और योगी आदित्यनाथ का एक ही एजेंडा लोगों को विभाजित करना और उनके बीच नफरत पैदा करना। वे शासन और गरीब लोगों के लिए नीतियों में विश्वास नहीं करते हैं। वे केवल लोगों को विभाजित करने में विश्वास करते हैं।'
झारखंड के अस्तित्व के लिए खतरा पैदा कर रहा जेएमएम: योगी
आदित्यनाथ ने यह भी आरोप लगाया कि झामुमो नीत गठबंधन राज्य को नक्सलियों का गढ़ बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने रैली में कहा, ‘उत्तर प्रदेश की तरह झारखंड में भी ‘लव जिहाद, भूमि जिहाद’ को खत्म करने के लिए डबल इंजन वाली सरकार सुनिश्चित करें।’
झारखंड के लोगों को सिर्फ 'लव जिहाद' और 'लैंड जिहाद' मिला: भाजपा सांसद
अनुराग ठाकुर ने कहा, 'अगर आप आरजेडी-कांग्रेस-झामुमो सरकार के पिछले पांच साल को देखें तो है। यहां जनकल्याण की जगह 'जिहाद-कल्याण' चल रहा है और इसके कई उदाहरण यहां आपके सामने हैं। आदिवासियों को लालच दिया जा रहा है और उनके अधिकार छीने जा रहे हैं। झारखंड की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है। जल, जंगल और जमीन में भ्रष्टाचार हुआ है. अब जनता इस लूटकुरी सरकार को खुली छूट नहीं देगी... झारखंड के युवाओं ने मन बना लिया है कि अब वे भाजपा के साथ जाएंगे। हेमंत सोरेन ने कितनी नौकरियां दीं?। रिकॉर्ड पेपर लीक का काम किया गया... सरकार ने खुद माना है कि 5 साल में सिर्फ 11,400 लोगों को नौकरी मिली और बेरोजगारी भत्ता भी नहीं दिया गया।कहा जाता था कि महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा, लेकिन उन्हें 5 फीसदी भी आरक्षण नहीं मिला है।'
भाजपा झारखंड को बांटना चाहती है: सोरेन
भाजपा पर झारखंड से संथाल परगना को अलग करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि लोग उन्हें करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘भगवान राम की पवित्र भूमि ने ईश्वर की कृपा से रावण जैसे तानाशाहों का घमंड तोड़ दिया था-- झारखंड भी उनका घमंड तोड़ देगा क्योंकि वे झारखंड को तोड़ना चाहते हैं।’’
सोरेन ने आरोप लगाया कि भाजपा संथालों को बांट रही है क्योंकि वे "हमारा इतिहास मिटाना" चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया, "वे भोगनाडीह, देवघर, बासुकीनाथ से हमारी विरासत को मिटाना चाहते हैं, जो हमारी आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं।" उन्होंने कहा कि झारखंड का विभाजन नहीं होगा और संथाल समुदाय एकजुट तथा राज्य के साथ रहेगा।
महाराष्ट्र के नासिक जिले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के लिए बनाया गया अस्थायी ढांचा गुरुवार को तेज हवाओं के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर में त्रिंबक इलाके में हुई इस घटना में दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। यहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले एक जनसभा को संबोधित करने वाले थे। रैली शुरू होने ही वाली थी कि तेज हवाओं ने इलाके में कहर बरपाया और कार्यक्रम के लिए बनाए गए अस्थायी ढांचे को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि ढांचे से बंधे पर्दे भी फट गए। अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने आए पार्टी के दो समर्थकों को इस घटना में मामूली चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि हवाएं थमने के बाद खरगे की रैली शुरू हुई।
एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को दावा किया कि पिछले कुछ सालों में महाराष्ट्र गलत हाथों में चला गया है और इसका पतन हुआ है। अपनी पार्टी के उम्मीदवार राहुल कलाटे के लिए प्रचार करने पुणे जिले के चिंचवाड़ विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे शरद पवार ने कलाटे के समर्थन में एक रोड शो में हिस्सा लिया और एक जनसभा को संबोधित किया।
उन्होंने कहा, महाराष्ट्र कभी देश में नंबर एक पर था, लेकिन हाल के दिनों में यह गलत हाथों में चला गया है, जिससे राज्य का पतन हो गया है। एनसीपी (एसपी) अध्यक्ष ने कहा कि चिंचवाड़ निर्वाचन क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का भी अभाव है। पुणे के पास पिंपरी-चिंचवाड़ इलाका ऑटो हब है। पिछले 10 सालों से यहां सत्ता में रहने वालों ने कोई विकास परियोजना पूरी नहीं की। उन्होंने कहा, "यह चिंचवाड़ के परिवर्तन का समय है, और जनता से कलाटे को वोट देने का आग्रह किया।
बता दें कि चिंचवाड़ निर्वाचन क्षेत्र में, भाजपा ने दिवंगत पार्टी नेता लक्ष्मण जगताप की पत्नी, मौजूदा विधायक अश्विनी जगताप को बदल दिया और उनके भाई शंकर जगताप को उम्मीदवार बनाया, जो अपना पहला चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 के राज्य चुनावों में, लक्ष्मण जगताप ने कलाटे को 38,000 से अधिक मतों से हराया था।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगता है कि संविधान की लाल किताब' खाली है क्योंकि उन्होंने इसे कभी पढ़ा ही नहीं। महाराष्ट्र के नंदुरबार में एक रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि संविधान में भारत की आत्मा और बिरसा मुंडा, डॉ. बी.आर. अंबेडकर और महात्मा गांधी जैसे राष्ट्रीय प्रतीकों द्वारा परिकल्पित सिद्धांत समाहित हैं।
राहुल गांधी ने कहा, भाजपा को किताब के लाल रंग पर आपत्ति है (जिसे गांधी रैलियों में दिखाते रहे हैं)। लेकिन हमें इस बात की परवाह नहीं है कि रंग लाल है या नीला। हम इसे (संविधान) संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए अपनी जान देने के लिए भी तैयार हैं। मोदी जी को लगता है कि मेरे पास जो संविधान है वह खाली है क्योंकि उन्हें नहीं पता कि इसमें क्या लिखा है। उन्होंने इसे अपने जीवन में कभी नहीं पढ़ा। उन्होंने कहा, लेकिन मोदीजी, यह पुस्तक खोखली नहीं है। इसमें भारत की आत्मा और ज्ञान है। इसमें बिरसा मुंडा, बुद्ध, महात्मा फुले, डॉ. अंबेडकर, महात्मा गांधी जैसे राष्ट्रीय प्रतीकों द्वारा परिकल्पित सिद्धांत शामिल हैं। यदि आप पुस्तक को खोखली कहते हैं, तो आप इन प्रतीकों का अपमान करते हैं।
भाजपा ने गुरुवार को वायनाड लोकसभा और चेलाक्कारा विधानसभा उपचुनाव में मतदान में आई गिरावट के लिए सत्तारूढ़ एलडीएफ और विपक्षी यूडीएफ के प्रति मतदाताओं में 'बढ़ते असंतोष' और 'अविश्वास' को जिम्मेदार ठहराया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने कहा कि मतदान में आई कमी लोगों में व्यापक असंतोष को दर्शाती है। उन्होंने चल रहे वक्फ भूमि विवाद पर ईसाई समुदाय के रुख के प्रभाव को भी उजागर किया और कहा कि इसने मतदान में आई कमी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुरेंद्रन ने कहा, ईसाई समुदाय, जो परंपरागत रूप से कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ का समर्थन करता रहा है, इस बार वायनाड में उल्लेखनीय रूप से निष्क्रिय रहा। यूडीएफ के प्रदर्शन की आलोचना करते हुए उन्होंने वायनाड में प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनावी पदार्पण को लेकर बहुप्रचारित अभियान को 'विफलता' करार दिया। उन्होंने कहा, पांच लाख मतों के अंतर से जीत के दावे और प्रचार के बावजूद यूडीएफ के प्रयास विफल हो गए। उन्होंने कहा कि गठबंधन की लोकप्रियता उसके गढ़ वायनाड में भी कम हो रही है।
कांग्रेस महासचिव और झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने गुरुवार को एक चुनावी रैली में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि अगर पार्टी सत्ता में आती है, तो राज्य के सभी नागरिकों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर दिए जाएंगे, चाहे वे घुसपैठिए हों या नहीं।
इसके जवाब में भाजपा ने दावा किया कि इस तरह की टिप्पणी राष्ट्र विरोधी है और कांग्रेस की तुष्टिकरण और ध्रुवीकरण की राजनीति को दर्शाती है। बता दें कि बेरमो विधानसभा क्षेत्र के चंद्रपुरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गुलाम अहमद मीर ने कहा, "हमने वादा किया है कि अगर हमारी सरकार बनती है तो हम 1 दिसंबर से 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएंगे। यह आम जनता के लिए होगा...चाहे वे हिंदू हों, मुसलमान हों, घुसपैठिए हों - यह झारखंड के सभी नागरिकों को दिया जाएगा, किसी अन्य मुद्दे पर विचार नहीं किया जाएगा। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भाजपा नेता झामुमो नीत गठबंधन पर राजनीतिक कारणों और 'वोट बैंक की राजनीति' के चलते राज्य में घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी का 'बटेंगे तो कटेंगे' नारा एमवीए के अभियान का प्रतिरूप है और उन्होंने दावा किया कि उनके सहयोगी अशोक चव्हाण और पंकजा मुंडे के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी इसके 'मूल' अर्थ को समझने में विफल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से 20 नवंबर को महाराष्ट्र में होने वाले चुनाव प्रचार अभियान के दौरान अक्सर इस्तेमाल किए जाने वाले इस नारे ने विपक्ष को इसकी निंदा करने में एकजुट कर दिया है, जिसका दावा है कि इसमें सांप्रदायिक रंग है, जबकि सत्तारूढ़ गठबंधन के कुछ नेताओं ने भी इस पर नाराजगी जताई है।
देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों से साथ बातचीत के दौरान कहा कि 'बटेंगे तो कटेंगे' कांग्रेस के नेतृत्व वाले महा विकास अघाड़ी के विभाजनकारी अभियान का जवाबी नारा है और नारे का मुख्य संदेश यह है कि 'सभी को एक साथ रहना होगा'। उन्होंने आगे कहा कि जब समाज विभाजित था, तब विदेशी आक्रमणकारियों ने देश पर शासन किया। एनसीपी प्रमुख अजित पवार और चव्हाण व मुंडे की तरफ से नारे पर अलग-अलग टिप्पणी किए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि वे नारे के मूल संदेश को नहीं समझ पाए हैं। 'बटेंगे तो कटेंगे' का मतलब है कि सभी को एक साथ रहना होगा। प्रधानमंत्री ने संक्षेप में कहा है 'एक है तो सुरक्षित है'।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भाजपा के एक स्थानीय पदाधिकारी पर गुरुवार सुबह उनके कार्यालय में दो लोगों ने कथित तौर पर हमला किया। मामले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि, डोंबिवली में भाजपा के गुजराती समाज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जुगल उपाध्याय की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर डोंबिवली टाउनशिप के विष्णुनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया, भाजपा नेता का कार्यालय डोंबिवली रेलवे स्टेशन के पास व्यस्त महात्मा गांधी रोड इलाके में है। उनकी शिकायत के अनुसार, जब वे अपने कार्यालय पहुंचे तो दो लोग घुस आए। उनमें से एक ने उनके समुदाय के बारे में बुरी बातें लिखने का आरोप लगाते हुए उनका विरोध किया। बाद में, उन्होंने उनका लैपटॉप भी फर्श पर फेंक दिया और उनकी ओर कुर्सियां फेंकी। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और दोनों लोगों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
ठाणे कलेक्ट्रेट में गुरुवार को अधिकारियों, सरकारी कर्मचारियों और कॉलेज के विद्यार्थियों ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की शपथ ली। एक अधिकारी ने बताया कि यह कलेक्टर और जिला चुनाव अधिकारी अशोक शिंगारे की पहल है।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट में हुआ। इसमें रेजिडेंट डिप्टी डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर संदीप माने, उपजिला चुनाव अधिकारी वैशाली माने, नायब तहसीलदार स्मितल यादव, सूचना अधिकारी नंदकुमार वाघमारे, सरकारी कर्मचारी और विद्या प्रसारक मंडल और एनकेटी कॉलेज के छात्र शामिल हुए। अधिकारी ने बताया कि शपथ के माध्यम से लोगों से धर्म, नस्ल, जाति, समाज, भाषा के विचारों से प्रभावित हुए बिना या किसी प्रलोभन में आए बिना मतदान करने का आग्रह किया जाता है।
भाजपा की तरफ से झारखंड में घुसपैठियों के मुद्दे पर बात करने और कांग्रेस पर महाराष्ट्र में समाज को बांटने का आरोप लगाने पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन और भाजपा की तरफ से कथा निर्माण में यह स्पष्ट अंतर है। एमवीए और जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन इस देश के आम लोगों से जुड़े मुद्दों को उजागर कर रहे हैं। लेकिन उनका (भाजपा) एजेंडा लोगों को धर्म और अन्य मुद्दों के आधार पर बांटना है। हम जो वादा कर रहे हैं वह यह है कि हम इन दोनों राज्यों के आम लोगों को सशक्त बनाएंगे।
#WATCH | Delhi | On BJP talking about the issue of infiltrators in Jharkhand and accusing Congress of dividing the society in Maharashtra, Congress General Secretary KC Venugopal says, "This is the clear difference in the narrative building by Congress-led alliance and BJP. MVA… pic.twitter.com/WVoaiS4Vj3
— ANI (@ANI) November 14, 2024
हम झारखंड में फिर से सरकार बनाएंगे- हेमंत सोरेन
#WATCH | Bokaro: Jharkhand CM Hemant Soren says, "We will form the government in Jharkhand again as we have for the development of the public...BJP leaders from Assam, Chhattisgarh, Madhya Pradesh, Uttar Pradesh, Bihar, Gujarat and Maharashtra are coming here to fool people. They… pic.twitter.com/x8Dy64IT1v
— ANI (@ANI) November 14, 2024
महाराष्ट्र चुनाव के सिलसिले में गुरुवार को नासिक में भारतीय जनता पार्टी और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (सपा) कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई और दोनों समूहों ने पुलिस से संपर्क किया। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।
जानकारी के मुताबिक यह बहस दोपहर करीब 12:30 बजे पंचवटी इलाके में तब शुरू हुई जब भाजपा उम्मीदवार राहुल ढिकले के समर्थकों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया और दावा किया कि वह एनसीपी (सपा) की ओर से पैसे बांट रहा है। हालांकि, एनसीपी (सपा) उम्मीदवार गणेश गीते के भाई गोकुल गीते ने इस आरोप का खंडन किया कि पकड़ा गया व्यक्ति उनकी पार्टी का है, जिसके कारण दोनों समूहों के बीच मौखिक झड़प और नारेबाजी हुई।
पुलिस उपायुक्त किरणकुमार चव्हाण ने तनाव को कम करने के लिए दोनों समूहों से बात की। गणेश गीते ने नासिक पुलिस आयुक्त संदीप कार्णिक से भी मुलाकात की, जबकि ढिकले और उनके समर्थक स्थानीय पुलिस स्टेशन पहुंचे। दोनों समूहों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए संदेश पोस्ट किए, जबकि पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ के वीडियो वायरल हुए। वहीं शहर के दौरे पर आई एनसीपी (सपा) की लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने कार्णिक से मुलाकात की और कहा कि कोई भी पैसा नहीं बांट रहा था।