फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra: Husband dies due to lack of oxygen in front of wifes eyes in Nashik

महाराष्ट्र: नासिक में पत्नी की आंखों के सामने ऑक्सीजन के अभाव में पति की मौत

Fri, 23 Apr 2021 03:18 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 23 Apr 2021 03:18 AM IST
सार

  • पति को नहीं मिला उपचार, अस्पताल के गेट पर तोड़ा दम
  • पत्नी लगातार हाथ जोड़कर अपना सुहाग बचाने की मिन्नतें करती रही

विज्ञापन
Maharashtra: Husband dies due to lack of oxygen in front of wifes eyes in Nashik
corona death - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र के नासिक में बुधवार को ऑक्सीजन की आपूर्ति रुकने से 24 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद बृहस्पतिवार को एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नासिक के चांदवड़ सरकारी अस्पताल के गेट पर पत्नी की आंखों के सामने ही युवा पति ने उपचार और ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


नहीं मिला उपचार, अस्पताल के गेट पर तोड़ा दम
नासिक के चांदवड़ अस्पताल में सुरेखा कोरोना संक्रमित पति अरुण को लेकर इलाज कराने पहुंची थी। लेकिन यहां बेड और ऑक्सीजन की कमी के कारण अस्पताल प्रशासन ने अरुण को भर्ती करने से मना कर दिया। पत्नी लगातार हाथ जोड़कर अपना सुहाग बचाने की मिन्नतें करती रही।
विज्ञापन


फिर भी अस्पताल प्रशासन का दिल नहीं पसीजा। मौके पर मौजूद लोग उसकी मदद में असहाय नजर आए। वहीं, कुछ लोग वीडियो बनाने में मशगूल रहे लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। वायरल वीडियो में देखा गया कि सुरेखा अपने पति का जीवन बचाने के लिए अस्पताल के गेट पर ही बैठी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार उसके पति की सांसे उखड़ती रही और पत्नी की आंखों में निरंतर आंसुओं की धारा बहती रही। बार-बार पति के इलाज की गुहार लगाने पर डॉक्टर आए और उसे चेक करके चले गए। अस्पताल के एक डॉक्टर के अनुसार अरुण के शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बहुत कम हो गया था, इसलिए उपचार से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed