फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Hotels and lodges will remain closed in Sai Babas city of Shirdi

महाराष्ट्र: साईं बाबा की नगरी शिर्डी में बंद रहेंगे होटल और लॉज

Thu, 09 Jul 2020 02:38 AM IST
योगेश साहू सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई।
सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 09 Jul 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra: Hotels and lodges will remain closed in Sai Babas city of Shirdi
shirdi sai baba

कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा जूझ रहे महाराष्ट्र में करीब साढ़े तीन महीने के बाद बुधवार से होटल और लॉज खुल गए। लेकिन साईं बाबा की नगरी शिर्डी में होटल बंद रखे गए हैं। यहां के होटल मालिकों का कहना है कि जब तक साईं बाबा का मंदिर नहीं खुलेगा, तब तक होटल खोलने का कोई लाभ नहीं है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार ने 33 प्रतिशत स्टाफ के साथ होटल और लॉज खोलने की अनुमति दी है। इसके साथ ही, होटल में ठहरने वालों के लिए गाइडलाइन भी तय की गई है। शिर्डी के स्थानीय नेता तुषार बोनकर ने बताया कि शिर्डी का व्यवसाय साईं बाबा के मंदिर पर निर्भर है।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण से पहले बाबा के जन्मस्थान पाथरी को लेकर शुरू हुए विवाद के दौरान भी शिर्डी बंद था। इसके बाद लॉकडाउन के चलते साढ़े तीन महीने से यहां की आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह से ठप हैं। इससे शिर्डी का अर्थशास्त्र पूरी तरह से गड़बड़ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक साईं बाबा का मंदिर नहीं खुल जाता तब तक होटल खुलने की उम्मीद नहीं है। होटल प्रबंधक मार्क जैकब उर्फ पंडित ने बताया कि शिर्डी परिसर के 25 गांवों के हजारों परिवार साईं बाबा मंदिर पर आश्रित हैं। इसलिए मंदिर बंद होने से उनका भी व्यवसाय चौपट हो गया है।


शिर्डी में एक साथ ठहर सकते हैं 50 हजार श्रद्धालु
शिर्डी में श्रीसाईं संस्थान के भक्त निवास के अलावा करीब साढ़े सात हजार होटल हैं। जहां 50 हजार लोग ठहर सकते हैं। राज्य सरकार ने कहा है कि कुल क्षमता के 33 फीसदी ग्राहकों को होटल में ठहराया जा सकता है। इसके तहत शिर्डी में 15 से 16 हजार लोग एक साथ शिर्डी के होटलों में ठहर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed