{"_id":"602ae7692c40fb1fc33df897","slug":"maharashtra-home-minister-anil-deshmukh-take-turn-to-investigation-of-tweet-of-sachin-tendulkar-and-lata-mangeshkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लता मंगेशकर और सचिन के ट्वीट की जांच से पलटे देशमुख, भाजपा आईटी सेल प्रमुख और 12 अन्य लोगों पर आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लता मंगेशकर और सचिन के ट्वीट की जांच से पलटे देशमुख, भाजपा आईटी सेल प्रमुख और 12 अन्य लोगों पर आरोप
Tue, 16 Feb 2021 02:58 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 16 Feb 2021 02:58 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख
- फोटो : ANI
भारतरत्न सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर के ट्वीट की जांच के मामले में राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने यू टर्न ले लिया। उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर और सचिन के ट्वीट की जांच का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने सोमवार को कहा कि सेलिब्रिटीज के ट्वीट को लेकर मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया।
विज्ञापन
गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि ट्वीट मामले में भाजपा आईटी सेल प्रमुख समेत 12 लोगों का नाम सामने आया है। इसकी जांच शुरू है। गौरतलब है कि किसान आंदोलन को लेकर विदेशी पॉप स्टार रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग और मिया खलीफा के ट्वीट के जवाब में भारतरत्न लता मंगेशकर से लेकर भारतरत्न सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार, सायना नेहवाल, अजय देवगन आदि सितारों ने ट्वीट किए थे।
विज्ञापन
रिहाना ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया था। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सांवत ने इन भारतीय हस्तियों के ट्वीट की जांच कराने की मांग की थी। उनका आरोप है कि इन दिग्गजों ने भाजपा के दबाव में आकर ट्वीट किया। क्योंकि इनके ट्वीट में काफी समानता है और पैटर्न भी एक तरह का है। इसके बाद गृहमंत्री देशमुख ने मामले की जांच का आदेश दिया था।
विज्ञापन