फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh called a meeting tomorrow on Arnab Goswami chat leak case

अर्नब चैटलीक विवाद को लेकर अनिल देशमुख ने कल बुलाई बैठक, कहा- हर स्तर पर होगी जांच

Mon, 18 Jan 2021 07:28 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 18 Jan 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh called a meeting tomorrow on Arnab Goswami chat leak case
अर्नब गोस्वामी - फोटो : ट्विटर

व्हाट्सएप चैटलीक मामले में अर्नब गोस्वामी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने सोमवार को इस मामले पर बयान देते हुए कहा कि अर्नब गोस्वामी की चैट देश की सुरक्षा की दृष्टि से बेहद गंभीर है और मंगलवार को इसपर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम अर्नब गोस्वामी और पार्थो दासगुप्ता के बीच लीक हुई चैट के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चैट में बालाकोट हवाई हमले और पुलवामा हमले सहित कुछ अति संवेदनशील चीजों का उल्लेख किया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम जांच कर रहे हैं कि अर्नब गोस्वामी को इस तरह की संवेदनशील जानकारी कैसे मिली। हमने अपनी अगली कार्रवाई तय करने के लिए कल एक बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी साधा निशाना
वहीं अर्नब के चैट पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी सिलसिलेवार ट्वीट किए। उन्होंने ट्वीट करते हुए 2019 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए अपने एक भाषण का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बालाकोट का इस्तेमाल अपने घरेलू चुनावी फायदे के लिए किया।

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के चैट खुलासे से मोदी सरकार और भारतीय मीडिया के बीच सांठगांठ का पता चलता है, जिसके कारण चुनाव जीतने के लिए पूरे इलाके को सैन्य संघर्ष की आग में झोंक दिया गया। 


अर्नब ने भी दी सफाई
अर्नब गोस्वामी ने भी इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि कुछ मीडिया चैनल्स रिपब्लिक के विरोध में आईएसआई और इमरान खान की ताकत बढ़ाने वाले बन गए हैं। पाकिस्तान रिपब्लिक के खिलाफ साजिश रचने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed