फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maharashtra-Haryana Chunav Result: महाराष्ट्र में भाजपा को बहुमत, हरियाणा में खट्टर की लुटिया डूबी

Thu, 24 Oct 2019 08:38 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 24 Oct 2019 08:38 PM IST
खास बातें

महाराष्ट्र 288= भाजपा-35, शिवसेना-24, बहुजन विकास आघाडी-1, एआईएमआईएम-1, समाजवादी पार्टी-1, कांग्रेस-16 एनसीपी-18, निर्दलीय-3 सीटों पर विजयी
हरियाणा 90= भाजपा-18, निर्दलीय-4, कांग्रेस-15, जजपा- 9, हरियाणा लोकहित पार्टी-1 सीट पर विजयी। 
  • महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बहुमत
  • हरियाणा में फंसा पेंच, अमित शाह और सोनिया गांधी सक्रिय, दोनों पार्टियों के बड़े नेता दिल्ली तलब

विज्ञापन
Maharashtra Haryana Vidhan Sabha Chunav 2019 Result Live, Election Result vote counting Update
BJP - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

05:47 PM, 24-Oct-2019
हरियाणा के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता मनोहर लाल खट्टर चुनाव परिणाम के बाद राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने बताया कि खट्टर प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
 


 
05:21 PM, 24-Oct-2019
उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने वर्ली विधानसभा सीट से जीतने के बाद कहा, मुझे बहुत खुशी है कि जनता ने मुझे इतने बड़े अंतर और इतने वोटों के साथ आशीर्वाद दिया है।
 


 
विज्ञापन
05:19 PM, 24-Oct-2019
महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस बोले, हमारे लिए दो सीटों के परिणाम चौंकाने वाले हैं, जोकि सतारा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र और परली विधानसभा क्षेत्र है। हमारे छह मंत्री हार गए हैं, हम कल कारणों का पता लगाएंगे। आज का दिन जीत का जश्न मनाने का है।
 



 
05:16 PM, 24-Oct-2019
महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस ने कहा कि 15 निर्दलीय विधायकों ने मुझसे संपर्क किया है और वो हमारे साथ आने को तैयार हैं। दूसरे भी आएंगे लेकिन इन 15 विधायकों में से ज्यादातर भाजपा और शिवसेना के बागी नेता हैं। 
 

 
04:46 PM, 24-Oct-2019
महाराष्ट्र के वर्ली विधानसभा सीट से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे जीते। इस मौके पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि आदित्य ठाकरे की जीत पर एक अभिभावक के तौर पर गर्व महसूस कर रहा हूं।
 

 
04:45 PM, 24-Oct-2019
गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जनादेश हरियाणा की वर्तमान सरकार के खिलाफ है और सभी दलों को एकजुट होकर एक मजबूत सरकार बनानी चाहिए, चाहे वह जजपा, बसपा, इनेलो या निर्दलीय उम्मीदवार हों।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:33 PM, 24-Oct-2019
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जनादेश सबकी आंखें खोलने वाला है और मैं किसी भी दबाव के आगे नहीं झुका । कौन मुख्यमंत्री होगा यह अहम सवाल होगा क्योंकि इसपर 50-50 का फॉर्मूला तय हुआ था। उन्होंने कहा कि आदित्य ठाकरे की जीत पर एक अभिभावक के तौर पर गर्व महसूस कर रहा हूं।
04:23 PM, 24-Oct-2019

भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक आज, पीएम मोदी-शाह होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह आज शाम पार्टी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और संबोधित करेंगे। इसके अलावा शाम को ही भाजपा संसदीय दल की बैठक भी होगी जिसमें पीएम मोदी और शाह शामिल होंगे।
04:17 PM, 24-Oct-2019
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से पूछा गया कि क्या आप हरियाणा के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा को श्रेय देते हैं तो उन्होंने कहा कि 100 फीसदी इसका श्रेय हमारी पार्टी और कार्यकर्ताओं को जाता है। हमने वास्तव में शो जीता है।
 

 
04:10 PM, 24-Oct-2019
जननायक जनता पार्टी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वीवीपीएटी से पर्चियों की गिनती चल रही है। जैसे ही मुझे प्रमाण पत्र मिलता है, मैं सभी के साथ चर्चा करूंगा। कल विधायकों के साथ बैठक करूंगा और भविष्य की कार्रवाई तय करूंगा। गठबंधन पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। मेरा मानना है कि राज्य बदलाव चाहता है और जजपा इसे लाएगी।
 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed