फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Gutka Sale To Be Non Bailable Offence soon 

कड़ा कानून बनाने की तैयारी, गुटखा बेचने वालों को होगी तीन साल की जेल

Wed, 07 Mar 2018 10:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 07 Mar 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Gutka Sale To Be Non Bailable Offence soon 

महाराष्ट्र सरकार गुटखा बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब इसके खिलाफ कड़े कानून बनाने की तैयारी कर रही है। नए कानून के तहत प्रदेश में गुटखा बेचना गैर जमानती अपराध होगा। गुटखा बेचने वालों को तीन साल की जेल की सजा होगी। महाराष्ट्र विधान परिषद में सूबे के अन्न व औषधि प्रशासन  (एफडीए)  मंत्री गिरीश बापट ने यह घोषणा की।

विज्ञापन


गिरीश बापट ने कहा कि गुटखा पाबंदी के कानून को सख्त बनाने के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी मिली है। इसलिए राज्य सरकार अब जल्द से जल्द संबंधित कानून को और सख्त बनाएगी। 
विज्ञापन


मौजूदा कानून में अवैध रूप से गुटखा बेचने वालों के खिलाफ छह महीने जेल की सजा का प्रावधान है। इस कारण गुटखा व्यापारियों को गिरफ्तारी के बाद एक-दो दिनों में जमानत मिल जाती है। लेकिन, सख्त कानून बनने के बाद महाराष्ट्र में गुटखा बेचने पर पूरी तरह प्रतिबंध की गुंजाइश बनेगी। बापट ने बुधवार को विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुटखा से महाराष्ट्र में हो रही सर्वाधिक मौतें
विधान परिषद में विपक्ष के नेता मुंडे ने कहा कि दुनियाभर में गुटखा खाने से सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में होती है। राज्य में गुटखा बेचने पर पाबंदी है फिर भी पड़ोसी राज्यों की सीमा से लगातार गुटखा तस्करी हो रही है।


बापट ने माना कि विभागीय अधिकारी गुटखा पाबंदी के कानून को प्रभावी रूप से लागू करने में ढिलाई बरतते हैं। चूंकि मुंबई और आसपास के शहरों में अधिकारी 20-20 सालों से एक ही जगह पर काम कर रहे थे। इसलिए अधिकारियों के सांठगांठ से अवैध तरीके से गुटखा का व्यापार चलता है। लेकिन, अब कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed