फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra gram panchayat announce 10 lakh accident insurance cover for villagers who pay local tax

महाराष्ट्रः ग्राम पंचायत की अनूठी पहल, टैक्स भरा तो लोगों को मिलेगा 10 लाख का दुर्घटना बीमा

Sat, 04 Feb 2023 11:53 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 04 Feb 2023 11:53 AM IST
सार

ग्राम पंचायत की बैठक में तय किया गया कि जो ग्रामवासी पंचायत का पूरा टैक्स देंगे, उन्हें 10 लाख तक का दुर्घटना बीमा मिलेगा। 

विज्ञापन
maharashtra gram panchayat announce 10 lakh accident insurance cover for villagers who pay local tax
insurance policy new - फोटो : istock

विस्तार

महाराष्ट्र की एक ग्राम पंचायत ने लोगों को 10 लाख रुपए का एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर देने का ऐलान किया है। दरअसल, लोगों को टैक्स का भुगतान करने के लिए प्रेरित करने और ग्राम पंचायत का राजस्व बढ़ाने के लिए पंचायत ने यह अनूठी पहल की है। पंचायत ने कहा है कि गांव के जो लोग पंचायत द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स का पूरा भुगतान करेंगे, उन्हें दुर्घटना होने पर दस लाख रुपए तक का एक्सीडेंट कवर मिलेगा। 

विज्ञापन


बता दें कि यह एलान किया है निलांगा तहसील की पंचिनचोली ग्राम पंचायत ने, जहां शुक्रवार को हुई ग्राम पंचायत की बैठक में यह फैसला किया गया।  पंचिनचोली गांव की सरपंच गीतांजलि हनुमंते की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की बैठक हुई, जिसमें पूर्व सरपंच श्रीकांत सालुंखे ने यह प्रस्ताव दिया। जिस पर गांव के पंचों ने भी सहमति दी। ग्राम पंचायत की बैठक में तय किया गया कि जो ग्रामवासी पंचायत का पूरा टैक्स देंगे, उन्हें 10 लाख तक का दुर्घटना बीमा मिलेगा। 
विज्ञापन


5947 की जनसंख्या वाले इस गांव में करीब 930 करदाता हैं। यह विचार देने वाले पूर्व सरपंच सालुंखे ने कहा कि लोगों को टैक्स देने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed