{"_id":"6803d443d375cb58f9055b45","slug":"maharashtra-govt-to-establish-comprehensive-healthcare-network-for-all-cm-devendra-fadnavis-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'महाराष्ट्र में सबके लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवा नेटवर्क बनेगा', सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'महाराष्ट्र में सबके लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवा नेटवर्क बनेगा', सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा एलान
Sat, 19 Apr 2025 10:22 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 19 Apr 2025 10:22 PM IST
सार
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राजधानी मुंबई में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान कहा- महाराष्ट्र में सबके लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवा नेटवर्क बनेगा। उन्होंने आगे कहा, यहां हर तरह की बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस, सीएम, महाराष्ट्र
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचें, चाहे वह किसी भी कोने में रहता हो। इसके लिए एक संपूर्ण स्वास्थ्य सेवा नेटवर्क बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री फडणवीस मुंबई लाइव एंडोस्कोपी 2025 कार्यक्रम के 22वें संस्करण को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'आज महाराष्ट्र स्वास्थ्य सेवाओं का हब बनता जा रहा है। यहां हर तरह की बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। लेकिन अब हमारा उद्देश्य है कि यह सुविधाएं राज्य के सबसे दूरदराज इलाकों में रहने वाले व्यक्ति तक भी पहुंचें। इसके लिए हमें आप जैसे डॉक्टरों और तकनीक की मदद की जरूरत है।'
यह भी पढ़ें - Maharashtra: UBT-MNS गठबंधन पर बोली शिवसेना- उद्धव पहले जवाब दें कि उन्होंने राज ठाकरे का विरोध क्यों किया?
हर कोने तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने की योजना
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि ऐसी योजना बने जिससे गांव-गांव, पहाड़ों और जंगलों में बसे लोगों तक भी इलाज पहुंचे। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में महाराष्ट्र में 10 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी तैयार करना है। सीएम ने आगे कहा- हमें एक बड़ी संख्या में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की जरूरत है ताकि हर व्यक्ति तक इलाज पहुंचे। यह एक पवित्र पेशा है और हमें इसे सेवा के रूप में लेना चाहिए'।
विज्ञापन
एचएन रिलायंस और डॉक्टरों से सहयोग की अपील
मुख्यमंत्री फडणवीस ने एचएन रिलायंस अस्पताल जैसे संस्थानों से अपील की कि वे गरीबों की सेवा में भाग लें। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र और सरकार मिलकर यह काम कर सकते हैं। सीएम फडणवीस ने कहा, मुझे उम्मीद है कि आप सभी, अपने-अपने तरीके से इस मिशन में योगदान देंगे और उन लोगों तक पहुंचेंगे जिन्हें हमारी सबसे ज्यादा जरूरत है'।
यह भी पढ़ें - Maharashtra: पूर्व कांग्रेस MLA संग्राम थोपटे ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की संभावना
GI एंडोस्कोपी अवॉर्ड्स विजेताओं को दी बधाई
मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में जीआई एंडोस्कोपी अवॉर्ड्स पाने वालों को भी बधाई दी और कहा कि ऐसे पुरस्कार लोगों को प्रेरित करते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, 'हर पुरस्कार हमें और अच्छा करने की प्रेरणा देता है। हमें मिलकर जीआई एंडोस्कोपी के क्षेत्र में और भी सार्थक योगदान देना है।'
इनको मिला जीआई एंडोस्कोपी अवॉर्ड्स-

- मुकेश काला – उद्यमिता और नेतृत्व श्रेणी
- मोहन रामचंदानी – तकनीकी कौशल श्रेणी
- अशुतोष महापात्र – टियर 2 और 3 शहरों में नेतृत्व
- राधिका चौहान – महिला श्रेणी में
- सुरिंदर राणा – शिक्षक श्रेणी
- अमोल बापे – तकनीकी कौशल श्रेणी
- जयंता समंता – प्रभावशाली प्रकाशन
- प्रवीण सूर्यवंशी – सर्जनों के लिए एंडोस्कोपी श्रेणी
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन