फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra govt minister mahajan says he would apologize for his comment against women

महाराष्ट्र के मंत्री बोले- महिलाओं के नाम पर हो शराब की बोतलों के नाम, बाद में मांगी माफी

Mon, 06 Nov 2017 02:56 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Mon, 06 Nov 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
maharashtra govt minister mahajan says he would apologize for his comment against women

महाराष्ट्र के मेडिकल एजुकेशन मिनिस्टर गिरिश महाजन महिला कार्यकर्ताओं और विपक्षी पार्टियों के निशाने पर हैं। महिलाओं के लिए विवादित बयान देने के बाद सुर्खियों में आए फडणवीस सरकार के मंत्री महाजन ने अपने बयान पर माफी मांगी है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक महाजन ने कहा कि 25 सालों के राजनीतिक करियर में उन्होंने पहली बार ऐसा बयान दिया है और वे इसे गलती भी मान रहे हैं।

विज्ञापन


महाजन ने आगे कहा कि गलती जानबूझकर नहीं की गई है और वे जल्द ही इसके लिए माफीनामा भी जारी करेंगे।

दरअसल, महाजन एक सुगर फैक्टरी के उद्घाटन समारोह में पहुंचे, जहां उन्होंने कंपनी को सलाह दी कि उन्हें शराब की बोतल पर नाम 'महाराजा' की जगह 'महारानी' रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कोल्हापुर और संघली में ब्रांड्स के नाम जूली, भिंगारी और बॉबी रखे हुए हैं और उनकी कंपनियां अच्छा बिजनेस कर रही हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार का फैसला, रेप और मर्डर के आरोपियों को परोल नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके इस विवादित बयान के बाद एनजीओ कार्यकर्ता प्रोमिता गोस्वामी ने मुल पुलिस स्टेशन में महाजन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। गोस्वामी ने आईपीसी की धारा 504 और 509 के तहत महाजन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

वहीं एनसीपी की महिला विंग की कार्यकर्ताओं ने महाजन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। एक सामाजिक कार्यकर्ता का कहना है कि महिलाओं के प्रति नेताओं की इस तरह की सोच बेहद शर्मनाक है। बता दें कि महाजन पहले भी सुर्खियों में आ चुके हैं। इसस पहले दाऊद इब्राहिम के रिश्तेदार की शादी में शरीक हुए थे, जिसके बाद उनका काफी विरोध हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed