महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी आज जाएंगे भंडारा जिला अस्पताल
Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari will tomorrow visit Bhandara District General Hospital where 10 newborns died in a fire on January 9: Raj Bhavan
— ANI (@ANI) January 12, 2021विज्ञापन
महाराष्ट्र के भंडारा में नौ जनवरी को देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। रात दो बजे भंडारा के जिला अस्पताल के बीमार नवजात देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में आग लगने से 10 शिशुओं की मौत हो गई। यूनिट से सात शिशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर किया। उन्होंने इसे हृदय विदारक हादसा करार दिया। उधर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस हादसे को दर्दनाक बताया। उन्होंने राज्य सरकार से अपील की है कि वह मृतकों और घायलों के परिजनों को हरसंभव मदद मुहैया कराएं।
अस्पताल में बच्चों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी दुख जताया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से इस हादसे को लेकर बातचीत की।
साथ ही, मामले की जांच एनएफएससी की टीम के द्वारा करवाने के आदेश दिए हैं। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दे।