{"_id":"5d6e6a028ebc3e013549896f","slug":"maharashtra-government-will-open-two-resorts-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में दो रिसॉर्ट खोलेगी महाराष्ट्र सरकार, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जम्मू-कश्मीर में दो रिसॉर्ट खोलेगी महाराष्ट्र सरकार, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Tue, 03 Sep 2019 06:59 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 03 Sep 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद वहां अपने दो रिसॉर्ट खोलने का फैसला किया है। सरकार राज्य के लोगों को वहां जाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जा खत्म होने के बाद वहां रिसॉर्ट खोलने का निर्णय लेने वाला महाराष्ट्र पहला राज्य है।
विज्ञापन
मंगलवार को राज्य के पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल ने बताया कि महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम (एमटीडीसी) ने जम्मू-कश्मीर में दो रिसॉर्ट खोलने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था, जिसे स्वीकार करते हुए सरकार ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल को भेजने का निर्णय लिया है। इनमें से एक रिसॉर्ट पहलगाम में बनाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
Jaykumar Rawal, Maharashtra Tourism Minister: We are planning to open a resort near Srinagar and to open a mountaineering institute near Ladakh. In next 15-20 days a team would go there to find suitable sites. pic.twitter.com/JnNM99lMls
— ANI (@ANI) September 3, 2019
विज्ञापन
रावल के अनुसार महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में पर्यटक अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं और उनमें से कई जम्मू-कश्मीर घूमने भी जाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वहां केंद्र सरकार की अथवा कोई निजी जमीन खरीद सकती है, इसके लिए बातचीत शुरू हो चुकी है। ये रिसॉर्ट बनाने के लिए राज्य सरकार दो करोड़ रुपये खर्च करेगी।