{"_id":"5fa42d688ebc3e9bd3571fa8","slug":"maharashtra-government-says-people-should-avoid-bursting-firecrackers-this-diwali-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र सरकार की अपील- दिवाली पर पटाखे फोड़ने से बचे, कोरोना मरीजों को होगी दिक्कत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र सरकार की अपील- दिवाली पर पटाखे फोड़ने से बचे, कोरोना मरीजों को होगी दिक्कत
Thu, 05 Nov 2020 10:27 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र सरकार ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते लोगों से दिवाली पर पटाखे फोड़ने से बचने की अपील की है। महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि वायु प्रदूषण से कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को दिक्कत होगी, इसलिए दीपावली पर सभी को पटाखे फोड़ने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
People should avoid bursting firecrackers this Diwali as air pollution could pose problem for #coronavirus patients: Maharashtra govt
— Press Trust of India (@PTI_News) November 5, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार की ओर से जारी दीपावली उत्सव 2020 मार्गदर्शक सूचना में कहा गया है कि कोरोना महामारी के चलते इस बार दीपावली सादगी के साथ मनाई जाए। बीते सात-आठ महीने में कोरोना काल के दौरान लोगों ने अत्यंत सादगी के साथ पर्व- त्योहार मनाए हैं। उसी तरह दीपावली भी मनाई जाए।
महाराष्ट्र में अभी तक मंदिर और धार्मिक स्थल नहीं खुले हैं। इसलिए घरेलू उत्सव के रुप में ही दीपावली मनाई जानी चाहिए। दीपाली प्रकाश का पर्व है लेकिन इस त्योहार में बड़े पैमाने पर आतिशबाजी की जाती है। पटाखे फोड़ने से जनसामान्य पर बुरा असर पड़ता है।
खासकर बीमार व बुजुर्ग नागरिकों को वायु प्रदूषण से खासी दिक्कत होती है। इसलिए पटाखों की बजाए अधिक से अधिक दीये जलाए जाएं। महाराष्ट्र में दिवाली पहाट मनाया जाता है लेकिन, सरकार ने इस बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के बदले रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर आदि आयोजित करने की सलाह दी है।