{"_id":"605f9aed8ebc3e8ca62a3f30","slug":"maharashtra-government-increased-fine-on-spitting-and-without-wearing-masks","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्त नियम : महाराष्ट्र में थूकने पर 1000, बिना मास्क पाए जाने पर 500 रुपया जुर्माना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सख्त नियम : महाराष्ट्र में थूकने पर 1000, बिना मास्क पाए जाने पर 500 रुपया जुर्माना
Sun, 28 Mar 2021 06:16 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 28 Mar 2021 06:16 AM IST
सार
- महाराष्ट्र में सरकारी कार्यालयों में बिना जरूरी कार्य के लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार ने सार्वजनिक स्थलों पर पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने या थूकने पर 1000 रुपये और बिना मास्क पाए जाने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाने का निर्देश दिया है। सरकार ने शनिवार को कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए 10 पेज का दिशानिर्देश जारी किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दूसरी कोरोना लहर: मई 2020 से ज्यादा संक्रमण व मौतें, एक संक्रमित से 406 को खतरा
विज्ञापन
इसके अनुसार, रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक धारा 144 लागू रहेगी। इस दौरान मॉल, थियेटर, होटल, बार-रेस्टोरेंट में नियम का उल्लंघन पाए जाने पर कोरोना संकट खत्म होने तक उन्हें बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
हालांकि इस दौरान रेस्टोरेंट खाने की होम डिलीवरी कर सकेंगे। सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रम पर पाबंदी लागू रहेगी। नाट्य गृह और ऑडिटोरियम में कोई कार्यक्रम नहीं हो सकेगा। शादी में 50 लोग और अंतिम संस्कार में 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है लेकिन इससे अधिक लोगों की उपस्थिति पर कार्रवाई होगी।
हेल्थकेयर, आवश्यक सेवाओं व उत्पादन इकाइयों को छोड़कर सभी निजी कार्यालयों में केवल 50 फीसदी कर्मचारी ही मौजूद रह सकेंगे। सरकारी कार्यालयों में बिना जरूरी कार्य के लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
धार्मिक ट्रस्टों से कहा गया है कि वे सामाजिक दूरी का पालन करते हुए श्रद्धालुओं को प्रवेश दें। इस बीच मराठवाड़ा के औरंगाबाद में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए 30 मार्च से 8 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इससे पहले नागपुर, नांदेड में लॉकडाउन लगाया जा चुका है।