तांडव सीरीज को लेकर कानूनी कार्रवाई की तैयारी में महाराष्ट्र सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेब सीरीज 'तांडव' के रिलीज होने के बाद से देश भर में विरोध हो रहा है। इस बीच, अब महाराष्ट्र सरकार भी कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है। महाराष्ट्र गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को कहा कि तांडव को लेकर हमारे पास शिकायत आई है। हम कानून के हिसाब से कार्रवाई करेंगे।
अनिल देशमुख ने केंद्र सरकार से कानून बनाने की अपील करते हुए कहा कि यह ओटीटी प्लैटफॉर्म पर आई है। केंद्र सरकार को ओटीटी पर जो भी सीरीज या फिल्में रिलीज होती हैं, उसके लिए कानून बनाना चाहिए ताकि जातीय भेदभाव न हो और इस प्रकार की घटना न घटे।
तांडव को लेकर हमारे पास शिकायत आई है। हम कानून के हिसाब से कार्रवाई करेंगे। यह OTT प्लैटफॉर्म पर आई है। केंद्र सरकार को OTT पर जो भी सीरीज या फिल्में रिलीज़ होती हैं उसके लिए कानून बनाना चाहिए ताकि जातीय भेदभाव न हो और इस प्रकार की घटना न घटे: महाराष्ट्र गृह मंत्री अनिल देशमुख pic.twitter.com/cjfUIozayz
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2021