फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Government can stop flight and trains between Delhi and Mumbai due to coronavirus

दिल्ली से मुंबई के बीच विमान-ट्रेन सेवा बंद करने पर विचार कर रही महाराष्ट्र सरकार

Fri, 20 Nov 2020 09:54 PM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 20 Nov 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Government can stop flight and trains between Delhi and Mumbai due to coronavirus
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई (फाइल)

दिल्ली में कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में खलबली मच गई है। दिल्ली में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार जल्द ही दिल्ली-मुंबई के बीच विमान और ट्रेन सेवा पर रोक लगा सकती है। इस बीच कोरोना महामारी से बचाव के लिए मुंबई और ठाणे में 31 दिसंबर तक स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन


राज्य के मुख्य सचिव संजय कुमार ने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार कोरोना संक्रमण के मद्देनजर एहतियातन दिल्ली और मुंबई के बीच विमान और ट्रेन सेवा बंद करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। फिलहाल, इस पर कोई फैसला नहीं किया गया है। क्योंकि इसके बारे में उड्डयन मंत्रालय और रेल मंत्रालय की भी राय आवश्यक है। संबंधित अधिकारियों से बातचीत के बाद ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस संदर्भ में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करें और उन्हें स्थिति से अवगत कराएं। 
विज्ञापन



इस बीच रेलवे ने ट्वीट कर कहा है कि मुंबई-दिल्ली के बीच ट्रेन रद्द करने का अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। वहीं, मुंबई एयरपोर्ट ने भी दिल्ली-मुंबई के बीच हवाई यातायात रोकने की खबरों का खंडन किया है। गौरतलब है कि मुंबई ने कोरोना वायरस का क्रूर चेहरा देखा है। मुंबई देश में कोरोना का प्रमुख हॉटस्पॉट बन चुका था जिस पर अब काफी हद तक नियंत्रण पाया जा चुका है। लेकिन बीते दो दिन से मुंबई सहित महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसलिए मुंबई में कोरोना वायरस की संभावित दूसरी लहर को रोकने की कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर बहुत महंगी पड़ेगी: राजेश टोपे
दिल्ली में कोरोना के कहर से महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे भी परेशान हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि यदि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की दूसरी लहर आई तो यह सभी को बहुत महंगा पड़ेगा। हालांकि लोगों के मन में है कि राज्य में कोरोना की दूसरी लहर नहीं आएगी, फिर भी भय बना हुआ है। टोपे ने कहा कि दिल्ली और केरल में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। समाजिक दूरी और मास्क लगाने के नियम का पालन नहीं होने से यह नौबत आई है। इसलिए राज्य की जनता दिल्ली और केरल में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सावधानी बरते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed