फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra government announces complete loan waiver to farmers, committee will decide criteria

मध्य प्रदेश के किसान आंदोलन से डरी महाराष्ट्र सरकार, कर्जमाफी का किया ऐलान

Sun, 11 Jun 2017 08:50 PM IST
amarujala.com- Presented by श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by श्रवण शुक्ला Updated Sun, 11 Jun 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra government announces complete loan waiver to farmers, committee will decide criteria
देवेंद्र फड़णवीस - फोटो : Twitter
देवेंद्र फडनवीस की महाराष्ट्र सरकार ने किसानों की उन तमाम मांगों को मान लिया है, जिसके न माने जाने पर किसान संगठनों ने सोमवार से व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन की धमकी दी थी। किसानों की प्रमुख मांग थी कि कर्ज में डूबे किसानों का कर्ज माफ किया जाए। जिसे सरकार ने पूरी तरह से मान लिया है। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार ने मांगे मान ली है, अगर सरकार मांगे मानने के बाद भी वादों को पूरा करने में विफल होती है, तो 25 जुलाई से नए सिरे से आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार ने लोन माफी को लेकर एक कमेटी बनाने का निर्णय लिया है, जो पूरी तरह से लोन माफी के मापदंडों को तय कर सके। किसानों के मामले में देवेंद्र फडनवीस सरकार की सहयोगी शिवसेना भी सरकार को घेर रही थी। 
विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों के समूह ने किसान संगठन के नेताओं के साथ बैठकें की थी। दो दिनों से ज्यादा चली लगातार बातचीत के दौरान फडनवीस सरकार ने किसानों की सभी मांगे मान ली है, जिसमें किसानों के कर्ज को माफ करना प्रमुख मांग थी। सरकार द्वारा मांगों के माने जाने के बाद किसान संगठनों ने अपने विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है, जो सोमवार से शुरू हो रहा था।
स्वाभिमानी शेकारी संगठन के नेता राजू शेट्टी ने कहा कि सरकार ने किसानों की लोनमाफी के साथ ही अन्य मांगों को मान लिया है। अगर सरकार मांगों को मानने के बाद भी अपना वादा पूरा नहीं करेगी, तो 25 जुलाई से नए सिरे से किसान अपना आंदोलन शुरू करेंगे। 
इससे पहले महाराष्ट्र के किसान संगठनों ने कहा था कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी, तो मध्य प्रदेश की तर्ज पर पूरे महाराष्ट्र के किसान भी उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
बातचीत से हल नहीं निकला तो MP की तर्ज पर महाराष्ट्र में उग्र आंदोलन करेंगे किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed